अज्ञात वाहन की टक्कर से पति पत्नी और दो वर्षीय मासूम की मौत

पेटलावद, अग्निपथ। ग्राम रायपुरिया-झाबुआ मार्ग पर एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीनों मृतक ग्राम मोहनकोट के नन्दर माता मंदिर दर्शन करके मोटर साइकिल से अपने घर ग्राम सेमरोड की ओर जा रहे थे कुछ दूर सोयला घाट पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें पति-पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई।

मृतक के नाम कृष्णा उर्फ छोटू उम्र 32 वर्ष और उसकी पत्नी लताबाई पति कृष्णा उम्र 28 वर्ष तथा दो वर्ष का पुत्र है। गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को 108 के माध्यम से सिविल हॉस्पिटल इलाज के लिए लाया गया था, जहां पर इलाज के दौरान दोनों घायलों की मौत हो गई।

ईएमटी करण सोलंकी पायलेट सुरेंद्र कुमार द्वारा घटना की जानकरी दी गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई थी। टीआई अनिल बामनिया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई थी साथ ही दो गम्भीर रूप से घायलों को पेटलावद सिविल अस्पताल लाया गया था जहां उपचार के दौरान दोनों घायलों की भी मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सैया भए कोतवाल तो डर कहे का....

Tue Dec 7 , 2021
झाबुआ। एक कहावत सैया भए कोतवाल तो डर कहे का पाठकों ने न केवल स्कूली शिक्षा में पड़ी होगी वरन जीवन मे कई मर्तबा सुनने भी मिली होगी। यही कहावत इन दिनों थांदला के एक सरकारी कर्मचारियों के एक सोश्यल ग्रुप में एक पोस्ट के बाद अचानक मचे हडक़म्प और […]

Breaking News