आयुर्वेद कर सकता डेंगू से सुरक्षा

भौतिकी अध्ययनशाला में धनवंतरी कॉलेज के प्रोफेसरों ने समझाया, दवाइयां भी दी

उज्जैन, अग्निपथ। डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से आयुर्वेद के जरिये बचा जा सकता है। इसके बारे में बुधवार को शासकीय धनवंतरी आयुर्वेद कॉलेज के प्रोफेसरों ने विद्यार्थियों को बताया और दवाइयां भी बांटी।

आजादी के अमृत महोत्सव समारोह श्रृंखला के अंतर्गत फिजिक्स क्लब, भौतिकी अध्ययनशाला एवं आईक्यूएसी, विक्रम विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय धनवंतरी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के सहयोग से कार्यक्रम हुआ।

अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश पांडे ने की। मुख्य अतिथि आयुर्वेद महाविद्यालय प्राचार्य प्रो, जे पी चौरसिया, डॉ. वंदना सराफ व डॉ. जितेन्द्र जैन थे। भौतिकी अध्ययनशाला की विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति दुबे, व सहायक प्राध्यापक डॉ.गणपत अहिरवार, डॉ. निश्छल यादव, डॉ. रत्ना अग्रवाल, डॉ. प्रिया दुबे, डॉ.कमल जैन, डॉ.अपूर्वा मूले, शोधार्थी साईं शिखा एवं सुभाष चौहान उपस्थित थे।

डॉ. प्रकाश जोशी ने बताया कि इस अवसर पर विभाग के एमएससी के छात्र सनी राठौर एवं रितेश परिहार द्वारा विकसित किए गए भौतिकी विभाग की वेबसाइट के मोबाइल ऐप का कुलपति ने उदघाटन किया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ अपूर्व मूले द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कालिदास के स्मरण मात्र से धन्य हो जाते हैं हम

Wed Nov 17 , 2021
कालिदास समारोह : राष्ट्रीय संगोष्ठी का द्वितीय सत्र उज्जैन। अखिल भारतीय कालिदास समारोह के अन्तर्गत कालिदास साहित्य में मानवीय मूल्य शीर्षक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का द्वितीय सत्र आयोजित हुआ। अध्यक्ष महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वैदविद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन के सचिव डॉ. विरूपाक्ष जड्डीपाल थे तथा अतिथि पद्मश्री अभिराज डॉ. राजेन्द्र मिश्र, शिमला […]
Kalidas Samroh sangoshthi 17112021

Breaking News