आरडी गार्डी कॉलेज में खुलेआम दादागिरी, भर्ती मां की दवाई ले जा रहे युवक को डॉक्टर व गार्डो ने पीटा

पीडि़त ने किया पुलिस कार्रवाई से इंकार, कहा-मां का इलाज कैसे होगा

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड स्थित आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को फिर स्टॉफ की दादागिरी सामने आई है। यहां डॉक्टर व सुरक्षाकर्मियों ने भर्ती मां को देखने पहुंचे युवक से मारपीट कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने पर चिमनगंज पुलिस ने कार्रवाई का प्रयास किया, लेकिन पीडि़त ने मां के ईलाज का हवाला देते हुए रिपोर्ट लिखाने से इंकार कर दिया।

शाजापुर निवासी रामचंद्र चाय का ठेला लगाता है। उसकी मां भगवती बाई आरडी गार्डी में भर्ती है। शनिवार सुबह ऑपरेशन होने के कारण व मां की दवाइयां लेकर अस्पताल में जा रहा था। इस दौरान गार्ड और एक डॉक्टर ने गेट पास को लेकर बहस करने पर उसके साथ मारपीट कर दी।

घटना का वीडियो वायरल होने पर चिमनगंज पुलिस ने रामचंद्र को बुलाकर रिपोर्ट का कहा,लेकिन उसने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि कार्रवाई करेंगा तो मां का ईलाज नहीं हो पाएगा। याद रहे आरडी गार्डी में इस तरह के घटनाएं आम है,लेकिन कार्रवाई नहंी होने से स्टॉफ बेलगाम हो गया है।

चोर बताकर पीटा, पास की हिदायत

पूरी घटना वीडियो वायरल होने से सामने आई है। वीडियो में एक डॉक्टर और गार्ड रामचंद्र के साथ मारपीट कर उसे चोर बता रहे हैं। जबकि वीडियो में ही एक गार्ड युवक से पास लेकर आने का हिदायत देता नजर आ रहा है।

वीडियो बनाने वाले को भी पीटा

आगर निवासी गोपाल सोनी अस्पताल में भर्ती परिजन को देखने के पहुंचे थे। यहां युवक से मारपीट होते देख उन्होंने मोबाईल से वीडियो बना लिया। पता चलते ही डॉक्टर और गार्ड ने गोपाल से भी मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। हालांकि बाद में लौटा दिया।

इनका कहना

मारपीट की जानकारी मिलने पर पीडि़त को बुलाया था,लेकिन उसने मां के इलाज का हवाला देते हुए रिपोर्ट नहीं करने का लिखकर दे दिया।

-जितेंद्र भास्कर, टीआई थाना चिमनगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणपति स्थापना की आड़ में वेतनमान बढ़वाने का खेल

Sat Sep 3 , 2022
दो बार प्रशासनिक अधिकारी ने फाइल की वापस, दबाव पूर्वक कर्मचारियों से मांगा चंदा उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रभारी अधिकारी बने प्रभारियों ने अब अपना वेतनमान बढ़वाने के लिए बिल्कुल नया प्रयोग शुरू किया है। एक ओर जहां कर्मचारियों को संगठित करने का प्रयास किया जा […]
महाकालेश्वर मंदिर shikhar