आवास योजना में बने मकानों को अतिक्रमण बताकर तोड़ा

आरोप : मल्टी के लिए प्रशासन कर रहा कब्जा,कलेक्टर को दिया ज्ञापन

उज्जैन,अग्निपथ। प्रशासन ने विक्रम नगर क्षेत्र में तीन मकानों को अतिक्रमण बताते हुए जमींदोज कर दिया। खास बात यह है कि मकान प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से बने थे। कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि निजी जमीन पर बसे लोगों को हटाकर मल्टी बनाने की तैयारी की जा रही है।

विक्रम नगर के पास स्थित गांधीनगर में करीब 100 मकान बने हुए है। बुधवार को एसडीएम संजय साहू नगर निगम अमले के साथ पहुंचे और भावना पति महेश परिहार,मालती पति रामसिंह परमार व भागवंता पति करणसिंह सोलंकी का मकान सरकारी जमीन पर बना होना बताते हुए ध्वस्त कर दिया। तीन मकानों पर कार्रवाई के बाद चर्चा है कि प्रशासन क्षेत्र की जमीन को सरकारी मानते हुए सभी मकान तोड़ेगा और यहां मल्टी बनाकर बेगमबाग क्षेत्र से विस्थापितों को बसाएंगा।

इसी के चलते गुरुवार को क्षेत्रवासी कलेक्टर आशीषसिंह को ज्ञापन देने पहुंचे। एक किसान ने 1960 की रजिस्ट्री बताकर दावा किया कि जमीन उसके पिता ने खरीदी थी। वहीं अन्य ने जांच के बाद कॉलोनाईजर से प्लाट खरीदने का हवाला दिया। कलेक्टर ने सभी को आश्वस्त किया है। इस दौरान एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी भी मौजूद थे।

तीन माह पहले लाभ, अब कार्रवाई

परमार ने बताया कि उन्होंने ओम नाहटा से प्लाट खरीदा था। दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ढाई लाख रुपए भी स्वीकृत हुए है। तीन माह पहले 1-1 लाख रुपए मिल भी गए। ऐसे में जमीन सरकारी कैसे हो सकती है। उन्होंने कहाकि सरकारी जमीन थी तो फिर उन्हें योजना का लाभ कैसे मिला।

कलेक्टर ने नेतागिरी झाड़ी

लोगों द्वारा ज्ञापन देने के दौरान गो रक्षा संगठन के नेता ने कार्रवाई को धर्म से जोडक़र बताने का प्रयास किया। नतीजतन कलेक्टर ने उसे जमकर फटकार लगाते हुए धर्म के नाम पर भडक़ाने पर कार्रवाई की चेतावनी दे डाली। बाद में क्षेत्रवासियों से ज्ञापन लेकर भडक़ाऊ लोगों से दूर रहने पर ही मदद का कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नंदीहाल में सामान्य से ज्यादा वीआईपी प्रोटोकॉल प्राप्त श्रद्धालुओं की भीड़

Thu Jan 28 , 2021
नंदीहाल में लगातार आ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, व्यवस्था करने वाले हो रहे परेशान उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सामान्य श्रद्धालुओं की अपेक्षा वीआईपी श्रद्धालुओं की अत्याधिक भीड़ नंदीहाल में प्रवेश कर व्यवस्था प्रभावित कर रही है। लोगों को आश्चर्य इस बात का हो रहा है कि इतनी बड़ी […]

Breaking News