इंजिन ऑइल में फर्जीवाड़ा:नकली ऑइल के 3 ठिकानों पर एसटीएफ की दबिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। स्पेशल टास्क फोर्स ने रविवार को यहां नकली ऑइल बनाने के मामले में तीन ठिकानों पर दबिश दी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे 6.50 लाख रु. का नकली ऑइल व सामान जब्त किया गया है।

आरोपियों के नाम आशीष पिता दादूलाल मोदी (34) निवासी सिमरोल, आशीष पिता लक्ष्मीचंद मालानी (29) निवासी ग्राम लिम्बोदी तथा अभिषेक उर्फ अंशुल पिता मोहनलाल गोयल (41) निवासी जानकी नगर हैं। एसपी मनीष खत्री ने बताया कि 19 जून को केस्ट्रोल इंडिया कंपनी की ओर से एक आवेदन दिया गया था। इसमें बताया गया था कि सिमरोल स्थित मोदी ऑटो पार्टस द्वारा केस्ट्रोल कंपनी के नाम से नकली ऑइल का स्टीकर व लेबल लगाकर उसे अवैध रूप से बेचा जा रहा है।

टीम ने तफ्तीश की तो पाया कि वहां केस्ट्रोल व सर्वों कंपनी के नाम से डिब्बों पर स्टीकर लगाकर ऑइल बेचा जा रहा है। इस पर संचालक आशीष मालानी को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर नवलखा स्थित शुभम ट्रेडर्स पर दबिश दी गई। टीम ने वहां से नकली ऑइल के भरे डिब्बे जब्त किए। फिर इन दोनों की निशादेही पर टीम ने अभिषेक गोयल को गिरफ्तार किया। टीम ने अभिषेक की नकली ऑइल बनाने की फैक्टरी पर भी दबिश दी और वहां से स्टीकर, ऑइल के 400 खाली डिब्बे व नकली ऑइल बनाने का सामान जब्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीका लगवाओ, गिफ्ट और डिस्काउंट पाओ:MP में दोपहर 1 बजे तक 5.22 लाख डोज लगाए, इंदौर में सबसे ज्यादा 74 हजार; सबसे कम 445 वैक्सीन पन्ना में लगी

Mon Jun 21 , 2021
भोपाल। मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वैक्सीनेशन का महाअभियान के पहले दिन दोपहर 1 बजे तक 5.22 लाख को डोज दिया गया है। इंदौर में 78 हजार और भोपाल में 34 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। पन्ना में सबसे कम 445 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। पहले […]