रिसेप्शन में 100 से ज्यादा भीड़ जुटने पर दूल्हा गिरफ्तार, बोला- मुझे नहीं पता, कहां से आए इतने लोग

जालंधन के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि रिसेप्शन पार्टी में कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि रिसेप्शन पार्टी के लिए प्रशासन से कोई परमिशन नहीं ली गई थी। पंजाब सरकार के आदेशों के मुताबिक किसी भी शादी समारोह में 20 लोगों से ज्यादा का एकत्रीकरण है। दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ आदेश का उल्लंघन करने पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। दोनों पर आईपीसी की धारा 188 के तहत केस फाइल किया गया है। हालांकि दूल्हे ने पुलिस से पूछताछ में कहा कि उसे भी पता नहीं है कि रिसेप्शन पार्टी में इतने ज्यादा लोग कहां से आए।

पुलिस ने कहा, ‘दूल्हे ने कहा कि उसे नहीं पता कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में लोग कहां से आ गए।’ कोरोना के बढ़ते केसों के चलते बीते सप्ताह पंजाब सरकार ने नियमों को और सख्त कर दिया है। इसके अलावा नाइट कर्फ्यू के समय में भी एक घंटे का इजाफा किया गया है। यही नहीं बार, सिनेमा हॉल, जिम, स्पा, कोचिंग सेंटर और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आदि को भी 30 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। शादी से लेकर अंतिम संस्कार तक में 20 से ज्यादा लोगों को जुटने की अनुमति नहीं है। यही नहीं अंतिम संस्कार को छोड़कर किसी अन्य कार्यक्रम में 10 से ज्यादा लोगों के जुटान के लिए जिला प्रशासन की अनुमति की आवश्यकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश का पहला धनवंतरी ड्राइव इन कोविड-19 टेस्ट सेंटर:गाड़ी से बिना उतरे होगी जांच, 24 घंटे के भीतर मिलेगी रिपोर्ट; दिव्यांग का ई-रिक्शा में ही होगा टेस्ट

Mon Apr 26 , 2021
इंदौर। यहां के दशहरा मैदान और नेहरू स्टेडियम में प्रदेश का पहला धनवंतरी ड्राइव इन कोविड-19 टेस्ट सेंटर का निर्माण किया गया है। किसी को भी कोरोना के लक्षण होने पर वह इन कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक 700 रुपए में जांच करा सकते […]