इंजीनियरिंग के छात्रों ने बनाया लॉन मूवर

स्क्रेप टॉयर से बनाए फर्नीचर-खरीददार भी मिल गए

उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने कम लागत और आसान काम करने वाला एक लॉन मूवर बनाया है।

विक्रम विवि के कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार पांडेय द्वारा प्रेरित आत्मनिर्भर विश्वविद्यालय के आत्मनिर्भर विभाग के सफल परिचालन एवं निदेशक डॉ. गणपत अहिरवार के निर्देशन में मेकैनिकल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों साहिल, सिमरन, विजय, मोहित, शेखर और योगेश द्वारा बहुत कम लागत में आसानी से काम करने वाला लॉन मूवर बनाया है।

फैकल्टी इंजी. अंजली उपाध्याय पण्ड्या और इंजी. शिवम शर्मा के मार्गदर्शन में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी संस्था में नित नए काम कर रहे हैं। संस्था के पुराने फर्नीचर को भी संस्था की वर्कशॉप में विद्यार्थियों द्वारा बेहतर बनाया जा रहा है। स्क्रेप का उपयोग करके वर्कशॉप में फर्नीचर भी विद्यार्थियों द्वारा बनाये जा रहे हैं। हाल ही में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित स्क्रेप टायर से बने फर्नीचर का आर्डर भी प्राप्त हुआ है, जो संस्था के प्रोजेक्ट लर्न बाय अर्न में महत्वपूर्ण योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2 बाइक में भिड़ंत, एक की मौत 3 घायल

Sat May 21 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे युवक की सामने से आई बाइक से भिड़ंत के बाद मौत हो गई। बाइक पर सवार रिश्तेदार महिला और सामने बाइक सवार 2 युवक घायल हुए है। तीनों का उपचार जिला अस्पताल लाया गया था। राघवी थाना पुलिस ने […]