इंदौर- उज्जैन के बीच दीपावली से पहले दौड़ेगी मेमू

उज्जैन, अग्निपथ। दीपावली के उपहार के रूप में उज्जैन शहरवासियों को रेलवे द्वारा नई ट्रेन की सौगात देने की तैयारी की गई है। सबकुछ ठीक रहा तो इंदौर और उज्जैन के बीच दीपावली से पहले मेमू ट्रेन की शुरूआत हो जाएगी। यह ट्रेन इंदौर और उज्जैन के बीच दिनभर में 4 फेरे लगाएगी। महज 50 मिनट में ही इंदौर और उज्जैन के बीच सफर तय करने में लगेंगे। लोगों को बसों के जरिए महंगा सफर करने से भी निजात मिल जाएगी।

शुक्रवार को सांसद अनिल फिरोजिया ने डीआरएम विनित गुप्ता व अन्य रेल अधिकारियों के साथ उज्जैन से फतेहाबाद तक के रेलवे ट्रेक और इस ट्रेक पर बने चिंतामण व लेकोड़ा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। सांसद और रेलवे के अधिकारी विंडो ट्रेलिंग ट्रेन से पूरे रूट पर चले। इस दौरान सांसद ने कुछ यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के सुझाव भी दिए है। उज्जैन से फतेहाबाद तक का 22 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रेक यात्री गाडिय़ों के परिचालन के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस पर मालगाडिय़ां चलाई भी जा रही है।

यात्री ट्रेन के परिचालन की सारी जरूरी अनुमतियां भी अगस्त महीने में ही मिल चुकी है। रेल मंत्रालय से 30 अक्टूबर से पहले कभी भी रेलवे ट्रेक को शुरू करने के लिए संकेत मिलने के बाद सांसद और डीआरएम ने रेलवे ट्रेक और स्टेशनों का निरीक्षण किया। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव इस ट्रेक का शुभारंभ करेंगे। वे उज्जैन आने के बजाए नईदिल्ली से ही शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअली जुडक़र यात्री ट्रेनों का शुभारंभ कर सकते है। कार्यक्रम की तारीख और समय फिलहाल तय नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिरिन को जेल से रिमांड पर लाएगी पुलिस, कोर्ट में दिया आवेदन

Fri Oct 22 , 2021
दो लोगों से ठगे रुपए बरामदगी के लिए प्रयास उज्जैन,अग्निपथ। मानव अधिकार व महिला सुरक्षा संस्था पदाधिकारी बन लाखों रुपए ठगने की आरोपी शिरिन हुसैन को पुलिस जेल से रिमांड पर लाएगी। इस संबंध में महिला थाने ने दो प्रकरणों में पीडि़तों की राशि बरामदगी का हवाला देते हुए शुक्रवार […]

Breaking News