इंदौर में एक ही परिवार के चार कोरोना पॉजीटिव

जीनोम टेस्टिंग के लिए सैंपल भेजेंगे, चार पॉजीटिव में दो बच्चे, सभी होम आइसोलेट

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर में शुक्रवार को कोरोना के फिर चार नए मरीज मिले हैं जबकि इसके पूर्व पिछले हफ्ते एक मरीज मिला धा। इस तरह करीब 10 दिनों में कोरोना के 5 मरीज मिले हैं। अभी जो चार मरीज मिले हैं उनकी हालत ठीक है तथा उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।

शुक्रवार को 109 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 4 पॉजीटिव व 109 नेगेटिव पाए गए। इस तरह अब एक्टिव केस 5 हो गए हैं। हाल ही में जो चार कोरोना मरीज मिले हैं वे अग्रवाल नगर में रहने वाले एक परिवार के हैं जिन्हें दो 7 व 12 वर्षीय बालिकाएं हैं। सभी की हालत ठीक है तथा होमआइसोलेट हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन मरीजों की हिस्ट्री जानी। इनके भी सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे जबकि एक का जीनोम सैंपल पहले ही टेस्टिंग के लिए भेजा गया है जिनकी रिपोर्ट नहीं मिली है।

आयोजन के दौरान स्क्रीनिंग होगी

उधर, 8 से 12 जनवरी तक तीन दिनी प्रवासी भारतीय सम्मेलन और दो दिनी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर कोरोना संबंधी चिंता जैसी बात नहीं है। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बयान दिया है कि इंदौर सहित प्रदेशभर में मॉकड्रिल की जा चुकी है। आयोजन के दौरान स्क्रीनिंग की जाएगी।

शहर में स्वास्थ्य सुरक्षा बंदोबस्त

एडीएम अभय बेडेकर के मुताबिक जिले में कुल 15 सरकारी और 111 निजी अस्पताल हैं। इनमें कुल 10,125 बेड हैं, जिनमें आइसोलेशन, आईसीयू, पीआईसीयू और अन्य बेड शामिल हैं। अस्पतालों में कुल 149 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के साथ कुल 45 ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं। सभी आवश्यक दवाएं सीएमएचओ स्टोर पर उपलब्ध हैं। सैंपलिंग के लिए 10 टीमों का गठन किया गया है जबकि अरबिंदो और इंडेक्स अस्पताल की कई टीमों के गठन की प्रक्रिया चल रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास कोवैक्सीन उपलब्ध है जबकि कोविशील्ड की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होटल में तांकझांक पर तीन पर एफआईआर

Sat Dec 31 , 2022
कोलकाता के दंपती को बाहर से देख रहे थे कर्मचारी इंदौर, अग्निपथ। होटल में ठहरे दंपती को पता नहीं था कि कोई उन्हें देख रहा है। पत्नी को शक हुआ तो उसने पति से शिकायत की। इसके बाद होटल प्रबंधन से सीसीटीवी चेक करने के लिए दंपती ने कहा तो […]

Breaking News