इंदौर में लेडी टीआई ने महिला पर बरसाए लट्ठ

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विवाद कर रही महिला की पिटाई का वीडियो

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर में एक महिला टीआई का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक महिला को लट्ठ से पीटते नजर आ रही है। टीआई की देखा-देखी एक महिला पुलिसकर्मी ने भी मौके पर महिला को लट्ठ मार दिया। मामले में टीआई का कहना है कि महिला विवाद कर रही थी। उसे समझा बुझाकर थाने लाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उसने पुलिस पर भी अटैक किया।
दरअसल, घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित आईडीए मल्टी की है। वायरल वीडियो में महिला की पिटाई करती जो पुलिसकर्मी नजर आ रही है वे तिलक नगर थाने की टीआई मंजू यादव है। वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। एक शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां आरोपी महिला और उसकी मां ने पुलिस के साथ विवाद किया और इस दौरान तिलक नगर टीआई ने हल्का बल प्रयोग किया। वीडियो में टीआई के अलावा थाने की एक अन्य महिला पुलिसकर्मी भी महिला को लट्ठ मारते हुए नजर आ रही है। बाद में महिला को पुलिस थाने ले आई और कार्रवाई की।

ये है पूरा मामला

तिलक नगर पुलिस के अनुसार थाने पर एक केस दर्ज हुआ था, जिसमें फरियादी रूबीना मंसूरी निवासी आईडीए मल्टी थी। उसने आरोपी राजा उर्फ राजेश हिवराड़े के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। राजा ने मामूली विवाद में रूबीना के सिर पर लट्ठ से हमला कर उसे घायल कर दिया था। घटना को लेकर अगले दिन राजा की पत्नी रानी उम्र 35 साल और बेटी बेनू उर्फ भारती उम्र 27 साल सभी निवासी भूरी टेकरी आईडीए मल्टी पहुंचे और रूबीना से विवाद करने लगे। जिसके बाद रूबीना ने सुबह थाने आकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद जब रूबीना वापस गई तो आईडीए मल्टी में रानी विवाद करने लगी और उसके साथ मारपीट करने लगी। इसके बाद पुलिस को खबर लगी तो पुलिस की टीम आईडीए मल्टी पहुंची थी।

खुद का और बच्चे का गला काट दूंगी

पुलिस के सामने भी रानी और भारती विवाद करती रही और पुलिस को भी गाली दी। भारती का छोटा बच्चा है। उसे गोद में लेकर भारती ने मौके पर मौजूद पुलिस वालों से कहा कि तुमने मेरी जिंदगी खराब कर दी। झूठे केस दर्ज कर दिए। अपना और बच्चे का गला काट लूंगी। भारती का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो ये सब कहते हुई नजर आ रही है साथ ही पुलिस वालों के ऊपर भी वो जोर-जोर से चिल्ला रही है।

रानी और भारती पर पहले से दर्ज है केस

तिलक नगर पुलिस के मुताबिक राजेश पर भी जहां केस दर्ज है वहीं रानी और भारती के खिलाफ तिलक नगर थाने के साथ ही कनाडिय़ा थाने में भी अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज है। भारती पर 341, 327 आदि धाराओं में केस दर्ज हुआ था। भारती और रानी का आईडीए मल्टी में खौफ है। राजेश पुताई का काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुझे भी बीजेपी में जाने का मिला था ऑफर, मंत्री पद के साथ दे रहे थे करोड़ों रुपए

Sat Nov 19 , 2022
इंदौर-1 से विधायक संजय शुक्ला ने खोला राज इंदौर, अग्निपथ। पिछले कई दिनों से इंदौर की विधानसभा क्रमांक-1 से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की भाजपा में जाने की अटकलों पर शनिवार को खुद शुक्ला ने विराम लगा दिया। इसके साथ ही शुक्ला ने यह राज भी खोला है कि जब […]

Breaking News