इंस्टाग्राम पर गांजा पीते फोटो पोस्ट करने वाली चाकू के साथ धराई

बदमाशों के साथ रहने पर हुआ था चाकू से हमला

उज्जैन,अग्निपथ। शहर में अब बदमाशों के साथ कुछ युवतियों को भी इंस्टाग्राम पर अर्नगल फोटो डालने का भूत सवार हो गया है। गुरुवार को पंवासा पुलिस ने गांजे पीते और नकली पिस्टल लहराते हुए पोस्ट करने वाली ऐसी ही एक युवती को तड़तड़ी चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा है।

नानाखेड़ा हाल मुकाम पंवासा मल्टी निवासी सोनिया उर्फ नेपू थापा पिता दिनेश थापा(19) इंस्ट्राग्राम पर गांजा पीते और नकली पिस्टल के साथ अर्नगल पोस्ट डाल रखी है। मालूम पडऩे पर पुलिस ने खोजबीन की। पता चला सोनिया को बदमाशों के साथ रहकर गुंडागर्दी करने का शौक है। उसे पिछले साल माधवनगर क्षेत्र में कुछ युवकों ने चाकू भी मार दिया था। बावजूद वह बाज नहीं आ रही है। जानकारी के बाद पुलिस ने उसे ढूंढा तो वह तड़तड़ी चाकू लेकर घूमते हुए मिल गई। टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि युवती के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेंगे।

स्मैक बेचने की फिराक में खड़े थे 2 युवक, पुलिस ने लिया रिमांड पर

उज्जैन, अग्निपथ। रात के अंधेरे में नशा करने वालों को स्मैक देने आए 2 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों के पास से पुडिय़ा बरामद होने रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।

चिमनगंज थाना पुलिस को बुधवार देर रात 2 युवको द्वारा कानीपुरा मार्ग पर स्मैक की पुडिय़ा बेचने की जानकारी मिली थी। पुलिस दोनों की तलाश में पहुंची। कानीपुरा पुलिया के पास 2 युवक दिखाई दिये। दोनों को रोका गया और पूछताछ शुरु की गई। दोनों बरगलाने का काम करने लगे। जब उनकी तलाशी ली गई तो जेब से प्लास्टिक की थैली में रखी पुडिय़ा बरामद हुई। दोनों हिरासत में लिया गया और थाने लाया गया। पुडिय़ा में मादक पदार्थ स्मैक रखी हुई थी, जिसकी कीमत 1 लाख 50 हजार के करीब होना सामने आई।

पूछताछ करने पर पता चला कि नशा करने वालों को बेचने आए थे। दोनों ने अपने नाम अब्दुल रफीक पिता बाबू खां निवासी चंद्रनगर और चेतन पिता दिनेश सांखला उर्दूपुरा पिपलीनाका बताए। पुलिस ने मादक पदार्थ बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।

एसआई बबलेश कुमार ने बताया कि दोनों को गुरुवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि स्मैक कहां से लेकर आए थे, और कब से मादक पदार्थ के अवैध कारोबार में शामिल है। दोनों का जिले के थानों से अपराधिक रिकार्ड भी तलाशा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन धार्मिक नगरी घोषित होगी

Fri Jan 13 , 2023
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने कहा-उज्जैन से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का लगाव उज्जैन, अग्निपथ। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे उन्होंने उज्जैन को धार्मिक नगरी घोषित करने की मांग को लेकर कहा कि उज्जैन से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का लगाव है। वे […]