इंस्टाग्राम पर हुआ प्रेम, हरियाणा से प्रेमी के साथ भागकर उज्जैन आई विवाहिता

wife husband lover

पति ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा

उज्जैन, अग्निपथ। हरियाणा की शादीशुदा महिला प्रेमी के साथ कुछ दिन पहले भाग निकली थी। सोमवार सुबह पति ने उसे मोबाइल लोकेशन के आधार पर उज्जैन आने के बाद पुलिस की मदद से पकड़ लिया।

नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने बताया कि हरियाणा से आकाश नाम का युवक थाने पहुंचा था। जिसने बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले प्रेमी समीर के साथ बेटी को लेकर लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। उसके मोबाइल की लोकेशन उज्जैन की एक होटल की मिली है।

पुलिस आकाश के साथ हरिफाटक क्षेत्र की होटल पहुंची तो पत्नी प्रेमी के साथ मिल गई। दोनों को थाने लाया गया और मामले की सूचना हरियाणा पुलिस को दी गई। महिला के साथ उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी भी है। पूछताछ में उसका कहना था कि वह पति के साथ नहीं जाना चाहती है।

अगर पति बेटी को रखना चाहता है तो रख ले, नहीं तो उसका पालन पोषण भी वह कर लेगी। टीआई के अनुसार मामला हरियाणा पुलिस का है, देर रात पुलिस पहुंचेगी, जिन्हे मामला सौंप दिया जाएगा।

पति मारपीट करता इसलिए दूसरे से प्रेम हो गया

महिला ने बताया कि उसकी समीर से दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। वह महाराष्ट्र का रहने वाला है। कुछ महिनों ने प्यार में बदल गई। पति मैकेनिक है, जो आये दिन मारपीट करता था। समीर ट्रेवल्स एजेंसी पर काम करता है। उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो वह हरियाणा से महाराष्ट्र पहुंच गई। जहां से बस में सवार होकर दोनों उज्जैन आये थे। वह समीर से शादी करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरोप: पुलिस ने जबरन पत्नी से किया अलग

Mon Mar 7 , 2022
80 हजार रुपये लेकर छोड़ा, अब धमका रहे उज्जैन, अग्निपथ। प्रेम विवाह कर चुके युवक ने सोमवार को एक बार फिर पुलिस पर पत्नी से जबरन अलग करने और 80 हजार रुपये लेकर रिहा करने का आरोप लगाया और मीडिया के समक्ष पत्नी से मिलाने की गुहार लगाई है। देवास […]