इधर..जेल में प्रहरी को पीटने वाले बदमाशों को सजा

उज्जैन,अग्निपथ। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में प्रहरी के साथ मारपीट करने के करीब दो साल पुराने प्रकरण में गुरुवार को न्यायालय ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में दो बंदियों को दोषी सिद्ध होने पर सश्रम कारावास व अर्थदंड दिया है।

अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी मुकेश कुमार कुन्हारे ने बताया कि देसाईनगर निवासी राहुल पिता शिवकुमार मराठा व अंजुश्री कॉलोनी का नवीन पिता गोपालकृष्ण पाटीदार केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में सजा काट रहे है। 14 दिसंबर 2019 की सुबह दोनों वार्ड में घूम रहे थे।

जेल प्रहरी युनूस खान ने उन्हें नियमानुसार प्रार्थना में शामिल होने का कहा। दोनों ने इसी बात पर विवाद करते हुए युनूस का गिरेबान पकड़ लिया। इस पर समझाइश के बाद वापस बैरक में जाते समय उन्होंने युनूस की वर्दी फाड़ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी। घटना में युनूस को चोंट लगने पर भैरवगढ़ पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रविना चौधरी ने गुरुवार को फैसला सुनाया। उन्होंने राहुल व नवीन को दोषी सिद्ध होने पर दो-दो वर्ष सश्रम कारावास व पांच-पांच सौ रुपए अर्थदंड दिया। प्रकरण में शासन का पक्ष सहायक जिला लोक अभियोजक प्रशांत त्रिवेदी ने रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस की जन जागरण पदयात्रा

Thu Nov 18 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म तिथि के अवसर पर शुक्रवार 19 नवम्बर को विधायक कार्यालय गोपाल कॉलोनी में प्रात: 11 बजे पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित होगा। पदयात्रा के पूर्व समस्त कांग्रेसजन इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर जन जागरण यात्रा का आयोजन किया जाएगा। संभागीय कांग्रेस […]
Indira Gandhi

Breaking News