उच्च शिक्षा मंत्री ने चरक एवं माधव नगर अस्पताल में कोरोना पीडि़तों के हाल जाने

उज्जैन। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को चरक अस्पताल एवं माधव नगर अस्पताल में पहुंचकर कोरोना से पीडि़त भर्ती मरीजों के हालचाल जाने। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं उपस्थित चिकित्सकों से स्वास्य् सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने सर्वप्रथम चरक अस्पताल के पांचवी मंजिल के कोविड विंग सेन्टर में जाने से पूर्व पीपीई किट पहनी। तत्पश्चात कोविड सेन्टर में भर्ती मरीजों के हालचाल जाने। चरक अस्पताल की नोडल अधिकारी डॉ. सोनाली अग्रवाल ने बताया कि चरक अस्पताल के कोविड विंग सेन्टर में 110 मरीज भर्ती हैं।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अभय विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर एवं चरक अस्पताल के नोडल अधिकारी एसएस रावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महावीर खंडेलवाल, सिविल सर्जन डॉ.पीएन वर्मा, डॉ.सोनाली अग्रवाल, डॉ.अभिषेक जीनवाल आदि उपस्थित थे।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने चरक अस्पताल के कोविड विंग सेन्टर के भर्ती मरीजों के हालचाल जानने के बाद चरक अस्पताल के पीछे नवीन ऑक्सीजन प्लांट का अवलोकन किया। उन्होंने ऑक्सीजन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.महावीर खंडेलवाल, सीएस डॉ. पीएन वर्मा आदि उपस्थित थे। ऑक्सीजन प्लांट पर जानकारी दी गई कि चौबीस घंटे में 175 सिलेण्डर तैयार हो जाते हैं। यह प्लांट आज से प्रारम्भ हो गया है।

माधव नगर अस्पताल में भी लगाएंगे ऑक्सीजन प्लांट

इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने फ्रीगंज स्थित माधव नगर अस्पताल में कोरोना से पीडि़त भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में हालचाल जाने। उन्होंने मरीजों से स्वास्य के बारे में जानकारी प्राप्त की और सम्बन्धित चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और कहा कि मरीजों की समय पर उचित देखभाल कर इलाज किया जाना सुनिश्चित करें। डॉ. यादव ने कहा कि कोशिश यह भी की जायेगी कि जिस तरह चरक अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगा है, उसी तरह माधव नगर अस्पताल में भी हो। मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो। इस अवसर पर अस्पताल के नोडल अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, सिविल सर्जन डॉ.संजीव कुमरावत, डॉ. एचपी सोनानिया, डॉ. भोजराज शर्मा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन जिले में 20 हजार टीके रोज लगाने का लक्ष्य

Tue Apr 13 , 2021
उज्जैन। कोविड टीकाकरण महोत्सव के तहत जिले में 20 हजार टीके रोज लगाने का लक्ष्य शासन ने तय किया है। इसके लिए वार्ड स्तर पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में रविवार ज्योतिबा फुले जयंती से कोविड-19 टीकाकरण महोत्सव प्रारंभ किया गया […]