उज्जैन की ईशिता ने अपने नाम किया मिस एमपी डीसी इंडिया का खिताब

उज्जैन। उत्तराखंड के देहरादून में सूफी साबरी द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस डीसी इंडिया 2021 के सीजन 6 में उज्जैन की ईशिता कश्यप ने मिस एमपी डीसी इंडिया का खिताब अपने नाम किया।

ईशिता सर्वप्रथम मिस्टर एंड मिस डीसी इंडिया मॉडलिंग शो में चयनित 15 युवतियों तथा 25 युवकों में टॉप 8 में चयनित हुई। तत्पश्चात मिस्टर एंड मिस डीसी इंडिया 2021 सीजन 6 में मिस एमपी का अवार्ड मिला और ताज भी पहनाया गया। डिजायनर सूफी साबरी द्वारा आयोजित इस शो में 2 दिन में टेलेंट राउंड, प्रश्न उत्तर, के साथ परिचय प्रदान किया गया। जिसमें उज्जैन के नागझिरी स्थित साईविहार में रहने वाली ईशिता कश्यप ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा मिस एमपी डीसी इंडिया का खिताब अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुजरात के मुख्यमंत्री रुपाणी ने दिया इस्तीफा

Sat Sep 11 , 2021
नया नेता चुनने के लिए भाजपा की बैठक आज, अहमदाबाद पहुंचेंगे अमित शाह अहमदाबाद,। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने चुनाव से एक साल पहले अचानक पद से इस्तीफा दे दिया। नया नेता चुनने के लिए भाजपा ने गांधीनगर में रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस मीटिंग […]
Vijay rupani cm gujrat

Breaking News