उज्जैन के पास जगोटी में भूगर्भीय धमाके से सहमे ग्रामीण

रुक-रुक जमीन से आ रही धमाके की आवाज, जियोलॉजी विभाग की टीम करेगी जांच

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन के पास महिदपुर तहसील के ग्राम जगोटी में शुक्रवार को ग्रामीणों में उस समय हडक़ंप मच गया जब जमीन में से भूगर्भीय धमाकों की आवाज आने लगी, जिससे ग्रामीण काफी डर गए।. रुक रुक के आ रही धमाकों की आवाज को ग्रामीण भूकंप और भूगर्भीय हलचल समझकर सहम गए।

उज्जैन से करीब 65 किलोमीटर दूर जगोटी में सुबह 11 बजे के लगभग कुछ लोगों ने जमीन के अंदर धमाकों की आवाज सुनी जिसके बाद ग्रामीणों का वहां पर मजमा लग गया। देखते ही देखते कुछ देर के अंतराल में धमाकों की आवाज तेज होने लगी जिससे ग्रामीण डर गए। गांव के सरपंच राहुल मुकाती ने बताया कि सुबह करीब 11.30 बजे जगोटी सहित पास के गांव बरखेड़ी बाजार में भी जमीन के अंदर से धमाके की आवाज सुनाई देने लगी थी।

आज जाएगी जियोलॉजी विभाग की टीम

घटना की सुचना पटवारी और एसडीएम कैलाश ठाकुर को दी गई। एसडीएम ने बताया की वहां टीम भेजी थी। ग्रामीणों ने बताया कि भूगर्भीय हलचल और धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। लेकिन टीम को ऐसा कुछ नहीं मिला। इसमें कोई पेनिक होने जैसी स्थिति नहीं है। हालांकि इस बीच कुछ लोगों ने कहा कि दाहोद से आने वाली गैस पाइपलाइन की टेस्टिंग के कारण संभवत धमाके हो रहे हों। लेकिन ये बात भी गलत निकली। इधर उज्जैन कलेक्टर ने भी घटना को लेकर कहा कि संभवत शनिवार को जियोलाजी विभाग की टीम को जांच के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बांध में रिसाव: जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने उद्योग मंत्री दत्तीगांव के साथ किया मुआयना

Fri Aug 12 , 2022
धार, अग्निपथ। जिले के भारूड़पुरा घाट स्थित ग्राम कोटिदा में कारम नदी पर बन रहे बांध में रिसाव (Dam leakage) और मिट्टी धंसने के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसके तहत डेम को धंसने से बचाने के लिए पहले पानी को खाली करने के लिए कवायद […]