उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक के खाताधारकों को मिलेगी एटीएम सुविधा

उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक AGM

बैंक ने पिछले 1 वर्ष में 19 लाख 66 हजार रुपए का लाभ अर्जित किया

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक के खाताधारकों को जल्द ही एटीएम सुविधा मिलेगी। बैंक ने पिछले एक साल में 19 लाख 66 हजार रुपए का लाभ प्राप्त किया है।

यह जानकारी बैंक संचालक मंडल अध्यक्ष अनिलसिंह चंदेल ने बैंक की 84 वीं साधारण सभा में दी। मनोरमा गार्डन में 25 सितंबर की शाम 4 बजे चंदेल की अध्यक्षता तथा विधायक रामलाल मालवीय, विधायक महेश परमार के आतिथ्य में हुई सभा में श्री चंदेल ने कहा कि आगामी 1 माह के अंदर बैंक में एटीएम सुविधा आरंभ हो जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन बैंक उपाध्यक्ष ठा. हरदयालसिंह एडवोकेट ने किया। स्वागत भाषण बैंक के मुख्य महाप्रबंधक एस.एन. सोमानी ने दिया। आभार बैंक उपाध्यक्ष एस.एन.शर्मा ने माना ।

इस अवसर पर बैंक संचालक निशा त्रिपाठी, गीता रामी, डॉ.अजय शंकर जोशी, श्रीराम सांखला, मोतीलाल निर्मल,आशीष उपाध्याय, राजेश गुप्ता, राजेश शास्त्री, अंकुर गोयल तथा प्रतिनिधि. वीरेंद्रसिंह पंवार तथा प्रबंधक विनोद पंड्या , राजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

सम्मान किया

सभा में बैंक के श्रेष्ठ जमाकर्ता, श्रेष्ठ ऋणी सदस्यगण तथा श्रेष्ठ सेवाओं सेवाएं देने वाले कर्मचारियों का सम्मान शाॉल, श्रीफ ल, पुष्पमालाओं से किया गया। इस अवसर पर उनके क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं के लिए सेवा सम्मान दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवरात्रि से दीपावली पर्यंत ग्रहों का युति करेगा बाजारों को गुलजार

Sun Sep 25 , 2022
26 सितंबर से 30 दिसंबर तक खरीदारी सहित शुभ कार्य एवं निवेश की दृष्टि से श्रेष्ठ योग उज्जैन, अग्निपथ। नवरात्रि आज से अपने साथ शुभ ग्रहों को भी साथ लेकर आ रही है। इसके साथ ही ग्रह गोचर की मान्यता से देखें तो ग्रहों का अलग अलग दृष्टि संबंध व […]