बंडू भैया स्मृति सम्मान से वरिष्ठ कलाकारों का किया अभिनंदन

उज्जैन, अग्निपथ। मूर्धन्य संगीतज्ञ पं. विष्णु वामन पित्रे बंडू भैया की स्मृति में प्रकल्प सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था द्वारा 10 वा स्मृति सम्मान समारोह व शास्त्रीय संगीत सभा का आयोजन शनिवार 11 जून को तिलक स्मृति मंदिर क्षीर सागर पर आयोजित किया गया ।

जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष योगेश साद ने बताया कि पं. विष्णु वामन पित्रे बंडू भैया स्मृति सम्मान समारोह एवं संगीत सभा के दसवें संस्करण में उज्जैन शहर के वरिष्ठ संगीतज्ञ पं.राजकुमुद ठौलिया जी , प.उमा शंकर भट्ट जी एवं पं.दिलीप फडक़े जी को बंडू भैया सम्मान 2022 से सम्मानित मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सज्जन सिंह जी वर्मा , विशेष अतिथि महेश परमार विधायक तराना, रवि भदोरिया शहर कांग्रेस अध्यक्ष कार्यक्रम संयोजकमाया राजेश त्रिवेदी के द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की प्रथम संगीत सभा में पंडित राकेश घुगरे एवं शिष्य गणों द्वारा ताल यात्रा प्रस्तुत की गई ।

जिसमें त्रिताल की प्रस्तुति दी गई जिसमें भारत वर्ष के तबले के समस्त घरानों का समावेश व झलक देखने को मिली द्वितीय संगीत सभा में जबलपुर के उदयीमान शास्त्रीय गायक विवेक कर्महे जी के द्वारा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी गई । आपके द्वारा राग नायकी कान्हड़ा , ताल तिलवाड़ा विलंबित में बड़ा ख्याल एवं छोटा ख्याल प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात मौसमी राग गौंड मल्हार से आपने गायन का समापन किया ।

तृतीय संगीत सभा में उज्जैन की प्रसिद्ध नृत्यांगना प्रतिभा रघुवंशी एलची द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया । जयपुर घराने के नृत्याचार्य विश्व प्रसिद्ध गंगानी बंधु के गुरुत्व का प्रभाव आपके नृत्य में दिखा समापन ठुमरी अंग की विभिन्न भावपूर्ण मुद्रा के साथ किया गया आभार श्रवण शर्मा ने माना कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश कादोतिया, पंकज सोलंकी, सतीश शुक्ला, फूलचंद जरिया, तेजकरण परमार, विनोद धौलपुरिया, मुजीब भाई सुपारी वाले, जितेन्द्र शुक्ल, जितेन्द्र चावरे, अजय चौहान, धर्मेश हाड़ा, सरदार सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहली ही बारिश में चली गई दो लोगों की जान

Sun Jun 12 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। शनिवार को उज्जैन और आसपास के ग्रामीण अंचल में हुई सीजन की पहली प्री-मानसून बारिश की वजह से नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। पूरे जिले में अधिकांश जगहों पर कई घंटो तक बिजली गुल रही। बारिश की वजह से दो अलग-अलग हादसों में एक […]