उज्जैन में: सोमवार से एक दिन छोडक़र किया जावेगा जलप्रदाय

उज्जैन। चालू ग्रीष्म ऋतु के दौरान उज्जैन शहर में पेयजल के मुख्य स्त्रोतों में उपलब्ध सीमित जल क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए एवं ग्रीष्म काल के दौरान शहर को जल संकट से बचाने हेतु नगर निगम द्वारा जनहित में सोमवार से 1 दिन छोडक़र जल प्रदाय करेगा।

अर्थात रविवार तक प्रतिदिन जल प्रदाय होगा इसके पश्चात् सोमवार को जल प्रदाय नहीं होगा अगला जल प्रदाय मंगलवार को किया जाएगा। तदनुसार इसी क्रम में एक दिन छोडक़र संपूर्ण शहर में एक साथ जल प्रदाय किया जावेगा।

पेयजल कटौती से बचत किए गए जल की मात्रा से आगामी जुलाई माह तक जल प्रदाय किया जाना संभव हो सकेगा। शहर के नागरिकों से अनुरोध है कि पेयजल बचत के इस अभियान में नगर पालिक निगम का सहयोग करें एवं जल का अपव्यय ना होने दें।

विरोध के स्वर भी उठे

एक दिन छोडक़र जल वितरण का निर्णय जनता के साथ धोखा : त्रिवेदी

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व पार्षद माया त्रिवेदी ने उज्जैन नगर निगम द्वारा 1 दिन छोडक़र के जल वितरण के निर्णय को आम जनता के साथ धोखा बताया है। उन्होंने बताया कि पिछले 7 वर्षों से शिवराज सरकार पूरे प्रदेश में नर्मदा शिप्रा लिंक योजना के नाम पर आम जनता से वोट ले रही है वहीं दूसरी ओर नगर निगम उज्जैन 70 दिनों का गंभीर डेम में जल होने की बात बोल कर जनता को 1 दिन छोडक़र के जल वितरण की बात कह रही है। त्रिवेदी ने निगम आयुक्त से मांग की है कि वह नर्मदा शिप्रा लिंक योजना से उज्जैन को कोई लाभ नहीं मिला, यह तथ्य जनता के सामने रखें या 1 दिन छोडक़र के जल वितरण की व्यवस्था बदलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर में 60 घंटे का लॉकडाउन: कोरोना से मुक्ति के लिए अति रुद्र महामृत्युंजय अनुष्ठान प्रारंभ

Fri Apr 9 , 2021
77 ब्राह्मणों ने एक ही लय ताल में शुरू किया मंत्रोच्चार, श्रद्धालुओं को होते रहे दर्शन उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर में कोरोना के खात्मे के लिए शुक्रवार से नंदी हॉल में शासकीय पुजारी के नेतृत्व में अति रुद्र महामृत्युंजय अनुष्ठान भगवान महाकाल के पंचामृत अभिषेक के पश्चात शुरू हुआ। महाकालेश्वर […]