छत के रास्ते बदमाशों ने की इलेक्ट्रानिक दुकान में चोरी

लाखों के मोबाइल, नगदी और लेपटॉप चुराया

उज्जैन। मक्सीरोड पर इलेक्ट्रानिक एंड कम्प्यूटर दुकान में गुरुवार-शुक्रवार रात चोरों ने छत के रास्ते वारदात को अंजाम दिया। सुबह दुकान मालिक को पता लगा तो सीसीटीवी कैमरे देखे गये। एक बदमाश दिखाई दिया है, दूसरा छत पर था।

बैंक ऑफ इंडिया मक्सीरोड पर रवि इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रानिक कम्प्यूटर दुकान सुमित कुशवाह संचालित करते हैं। दुकान से कुछ ही दूर पर उनका मकान बना हुआ है। सुबह 10 बजे जब वह दुकान पर पहुंचे और शटर खोला तो सामान बिखरा हुआ और गल्ला खुला नजर आया। छत की पीओपी टूटी हुई थी। दुकान में चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।

सुमित के अनुसार चोरों ने 6 नये मोबाइल ओपो और सेमसंग कंपनी के साथ ग्राहकों के 13 मोबाइल के साथ गल्ले में रखे 20 हजार और लेपटॉप चोरी किया है। चोरी करते समय बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिये थे। लेकिन फुटेज देखने पर एक बदमाश दिखाई दिया है। दूसरा छत पर था, जिसे दुाकन के अंदर आया बदमाश सामान ऊपर दे रहा था। चोरी गये सामान की कीमत ढाई से तीन लाख के लगभग है। माधवनगर थाना पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर फुटेज में दिखाई दे रहे बदमाश की तलाश शुरु की है।

विदित हो कि माधवनगर थाना क्षेत्र की दुकाने चोरों के निशाने पर बनी हुई है। दिसंबर माह में संजय गांधी मार्केट में आधा दर्जन जूते-चप्पल की दुकानों में लाखों की चोरी होना सामने आया था। वहीं घासमंडी चौराहा पर 4 से 5 दुकानों के ताले बदमाशों ने तोड़ दिये थे। पुलिस को अब तक संजय गांधी मार्केट में हुई चोरी में शामिल बदमाशों को पकडऩे में सफलता मिली है।

परिवार जगा तो भागा बदमाश

नीलगंगा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर की गली नंबर 8 में शैलेन्द्र पिता बलवंतसिंह चौहान के मकान में गुरुवार-शुक्रवार रात 2 बजे एक बदमाश ने पीछे के रास्ते घर में प्रवेश किया। परिवार के सदस्य सोए हुए थे। बदमाश ने अलमारी खोलकर उसमें रखा एक मंगलसूत्र, परिवार की बालिका के स्कूल सर्टिफिकेट का बेग और अन्य सामान चोरी कर लिया। वह दूसरे कमरे में वारदात का प्रयास कर रहा था उसी दौरान आवाज सुनकर परिवार जगा गया और बदमाश को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाये। नीलगंगा पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो बदमाश दिखाई दिया, लेकिन अंधेरा होने पर स्पष्ट चेहरा सामने नहीं आ पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोने की लड़ी बताकर बेचने का कर रहे थे प्रयास

Fri Jan 8 , 2021
आगरा के महिला-पुरुष हिरासत में उज्जैन। असली आभूषण बताकर नकली बेचने की फिराक में निकले महिला-पुरुष को शुक्रवार सुबह पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके पास से डेढ़ किलो सोने जैसी दिखने वाली लडिय़ा (मोतीनुमा चेन) बरामद की है। जीवाजीगंज थाना टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि सुबह पौने […]

Breaking News