उन्हेल मार्ग पर पलटी पिकअप, एक की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। शादी में शामिल होने के लिये तीन दोस्त पिकअप से रतलाम जा रहे थे। उन्हेल रोड पर पिकअप पलटी खाई गई। हादसे में एक की मौत हो गई। दो गंभीर घायल है।

भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सारोला में रहने वाले बाबूलाल पिता केसर चौधरी (45) के ससुराल में साले के बेटा का विवाह रतलाम के समीप मंगलवार को होना था। सोमवार रात बाबूलाल अपने दो दोस्तों के साथ पिकअप में सवार होकर रतलाम जाने के लिये निकला। उन्हेलरोड पर आक्या फंटे के समीप पिकअप अनियंत्रित हो गई और पलटी खा गई। तीनों गंभीर घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां से बाबूलाल की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। देर रात उसकी मौत हो गई।

मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। बताया जा रहा था कि शादी वाले घर दुर्घटना की खबर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया था।

देवासरोड पर 2 बाइक में भिड़ंत

देवासरोड पर मंलगवार सुबह 2 बाइक में हुई भिड़ंत में 2 युवक गंभीर घायल हो गये। नरवर थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम करछा फंटा पर रहने वाला विशाल पिता रमेश बाइक से मजूदरी पर जा रहा था। रास्ते में उसे एक युवक ने हाथ दिया और दताना तक छोडऩे की बात कहीं। दोनों दताना पहुंचे थे कि सामने से तेज र तार से आई बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। विशाल और उक्त युवक के घायल होने पर दोनों को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। जहां विशाल के परिजन तो पहुंच गये थे, लेकिन दूसरे युवक का नाम पता सामने नहीं आ पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span>महाकाल मंदिर:</span> मंगलवार से शुक्रवार दोपहर 1 से 4 बजे तक सामान्य श्रद्धालुओं को गर्भगृह से दर्शन

Tue May 10 , 2022
भीड़ होने की दशा में व्यवस्था में हो सकता है परिवर्तन, सामान्य श्रद्धालुओं ने व्यवस्था को सराहा उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में अब प्रतिदिन मंगलवार से शुक्रवार भगवान महाकाल के गर्भगृह से सामान्य श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। भीड़ होने की स्थिति में व्यवस्था लागू नहीं की जा […]
गर्भगृह