उपचुनाव परिणाम से पहले जीत के लिए शिवराज की ओर से कराई महाकाल में खास पूजा!!

उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश की 28 सीटों पर संपन्न चुनावों का आज रिजल्ट घोषित होने वाला है। प्रशासनिक मशीनरी से लेकर भाजपाईयों को भरोसा है। कोई अप्रत्याशित परिणाम नहीं आने वाला है। भाजपा की सरकार बनी रहेगी। मगर, फिर भी पूजा- अनुष्ठान करवाना जरूरी है। इसी के चलते मुख्यमंत्री के अति विश्वसनीय एक अधिकारी सोमवार को गोपनीय यात्रा पर उज्जैन आये थे। उन्होंने अनुष्ठान/ पूजा करवाई और फिर चुपचाप निकल गये।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाने वाले एसके मिश्रा का सोमवार को उज्जैन आगमन हुआ था। उनकी इस यात्रा की जानकारी गोपनीय रखी गई थी। दोपहर में धर्मशाला गेट से वह सीधे बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। इस दौरान कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं लगाया गया। एक आम भक्त की तरह उनको प्रवेश दिया गया। प्रशासन ने भी किसी एडीएम या एसडीएम को इसकी सूचना नहीं दी थी। इसके पीछे कारण केवल यह था कि कोई स्थानीय अधिकारी को लगाया जाता तो मंदिर में कौन वीआईपी आया इसका हल्ला मच जाता।

अनुष्ठान …
बाबा महाकाल के दरबार में मत्था टेकने के बाद, मुख्यमंत्री के करीबी एसके मिश्रा सीधे जूना महाकाल पहुंचे। यहां पर करीब 30 मिनिट तक रूके। सूत्र के अनुसार जूना महाकाल में पूजा/ अनुष्ठान करवाया। हालांकि इस पूजा को लेकर यही बताया जा रहा है कि 16 सोमवार के उपवास के बाद, इसकी समाप्ति होने पर यह पूजा करवाई गई है। जिसके लिए अतिविशिष्ट अतिथि राजधानी से ही प्रसाद बनवाकर अपने साथ लाये थे।
23 या 18 …

28 सीटों के चुनाव परिणाम आने से पहले भाजपा में उत्साह और विश्वास की लहर दिखाई दे रही है। सत्ता तो जानी नहीं है। उल्टे भाजपा के अंदरखाने की खबर यह है कि … पार्टी मान रही है कि उसको 23 सीट पर जीत मिल सकती है। जबकि प्रशासनिक अफसरों का यह कयास है कि यह आंकड़ा 18 सीट पर आकर रूक सकता है। इसका फैसला तो मंगलवार अर्थात आज होगा। जब मतों की गिनती शुरू होगी और 1 घंटे के अंदर आने वाले रूझान बता देंगे कि आखिर भाजपा का पूर्वानुमान कितना सटीक बैठने वाला है और जूना महाकाल में हुई पूजा का कितना असर हुआ है।

(महाकालेश्वर का पूजन करते शिवराजसिंह चौहान का फाइल चित्र।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश के 93 निजी अस्पतालों में भी इलाज करा सकेंगे सरकारी कर्मचारी

Mon Nov 9 , 2020
 सातवें वेतनमान की तीसरी किश्त मिलेगी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शासकीय सेवकों को पूर्व में निजी चिकित्सालयों में उपचार करवाने पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति नहीं हो पाती थी। जांच व इलाज के बाद कर्मचारी रिफंड भी ले सकता है शिवराज सिंह चौहान ने लिया निर्णय, त्योहार के पहले […]

Breaking News