उर्दूपुरा में सूने मकान का चोरों ने तोड़ा ताला

Tala toda

उज्जैन, अग्निपथ। ठंड में चोरों की गश्त जारी है। एक बार फिर शुक्रवार-शनिवार रात सूने मकान में वारदात होना सामने आया है। परिवार बाहर गया है, जिसके आने पर चोरी हुए सामान की जानकारी सामने आ पायेगी।

जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के उर्दूपुरा में बालकृष्ण सांखला का मकान बना हुआ है। परिवार 2 दिनों से शादी में शामिल होने के लिये बुराहनपुर गया हुआ है। मकान सूना होने पर रात में चोरों ने फायदा उठाया और ताला तोडक़र वारदात को अंजाम दे दिया।

सुबह आसपास के लोगों ने ताले टूटे देखे तो बालकृष्ण को मोबाइल पर ताला टूटा होने की जानकारी दी। उन्होने अपने भतीजे को घर जाकर देखने के लिये कहा। ातीजा घर पहुंचा तो सामान बिखरा हुआ था। उसने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।

पुलिस ने वारदात स्थल देखने के बाद मामले में शिकायत आवेदन लेकर जांच का आश्वासन दिया है। चोरी गये सामान का पता परिवार के बुराहनपुर से लौटने के बाद चल पायेगा।

विदित हो कि 6-7 दिसंबर को भी मोतीनगर में चोरों ने सचिन सिसौदिया के मकान का ताला तोडक़र हजारों के आभूषण और नगदी चोरी कर ली थी। यही नहीं 2 दिन पहले चोरों ने चक्रतीर्थ पर बटुक भैरव मंदिर में पूजन सामग्री चुराने की वारदात को अंजाम दिया था।

जीवाजीगंज क्षेत्र के साथ ही चोरों के निशाने पर माधवनगर थाना क्षेत्र का सेठीनगर भी बना हुआ है। यहां पिछले दिनों 24 घंटे में 3 मकानों में बड़ी वारदात के साथ कार चुराने और 3 मकानों में चोरी का प्रयास होना सामने आ चुका है। पुलिस अब तक हुई वारदात में शामिल बदमाशों का सुराग तक नहीं लगा पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विजय पर्व के लिए पहले ही संदेश रिकॉर्ड कर गए थे CDS रावत, सुनकर नम हो जाएंगी आंखें

Sun Dec 12 , 2021
नई दिल्ली(एजेंसी)। आज देश की राजधानी में विजय पर्व मनाया जा रहा है। इस विजय पर्व को लेकर सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत ने एक खास संदेश रिकॉर्ड किया था। इंडिया गेट पर इस आयोजन के उद्घाटन समारोह में इस वीडियो संदेश को प्ले किया गया। हाल ही चॉपर क्रैश […]

Breaking News