रॉकस्टार नील के ‘लाल झूलेलाल’ ने मचाई धूम

जय झूलेलाल के उद्घोष के साथ तीन दिवसीय चेटीचंड महापर्व की शुरुआत

उज्जैन, अग्निपथ। एक ओर भव्य आतिशबाजी दूसरी ओर भगवान झूलेलाल के समक्ष दीप प्रज्जवलन और लाल झूलेलाल का उद्घोष करते हजारों समाजजन …। कुछ ऐसा ही नजारा संतराम सिंधी कॉलोनी में आयोजित भजन संध्या के दौरान दिखाई दे रहा था। जिसमें क्या वरिष्ठ क्या युवा और क्या बच्चे हर कोई लाल झूलेलाल के भजनों पर नृत्य कर भगवान वरुण देव के जन्मोत्सव की खुशियां मनाता नजर आ रहा था।

सिंधी समाज उज्जैन द्वारा इस वर्ष तीन दिवसीय चेटीचंड महापर्व का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ प्रसिद्ध भजन सम्राट रॉकस्टार नील तलरेजा की भजन संध्या के साथ संतराम सिंधी कॉलोनी मे हुआ।

युवा समाजसेवी गोपाल बलवानी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वरुणदेव भगवान झूलेलाल के समक्ष उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व महापौर मीना जोनवाल, युवा समाजसेवी महेश परयानी, संतोष लालवानी, किशन भाटिया, गिरधारी लालवानी, किशोर मुलानी, जितेंद्र कृपलानी, लालू नागवानी, उमेश दादलानी, कपिल बासानी, कमल सहलानी, दीपेश लालवानी, ललित नागवानी, गोविंदा तोरानी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

बच्चो ने प्रस्तुति देकर बताई प्रदेशों की संस्कृति और विशेषता

कार्यक्रम में समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस की प्रस्तुति दी जिसे काफी सराहा गया। इस प्रस्तुति के साथ ही समाज की प्रतिभाओं द्वारा संपूर्ण भारत देश के राज्यों पर भी एक प्रस्तुति दी गई जिसमें सभी प्रदेशों की संस्कृति, वेशभूषा और उसकी विशेषताओं की जानकारी दी गई।

अंत में रॉकस्टार सिंधी भजन गायक नील तालरेजा ने अपने चिर परिचित अंदाज में जय झूलेलाल का उद्घोष किया और सिंधी भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमें लाल झूलेलाल….झूलेलाल पर समाजजन झूम उठे। इस दौरान नील तलरेजा ने समाजजनों की फरमाइश पर भी कई भजन सुनाए।

कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी का क्रम अनवरत जारी रहा, जिससे यह आयोजन और भी आकर्षक हो गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने भोजन प्रसादी का लाभ भी लिया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महेश परयानी, संतोष लालवानी, गोपाल बलवानी किशोर मुलानी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूरे हुए टेपा के 50 साल, आज रात हसाने आएंगे सुनील पाल

Thu Mar 31 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन शहर की पहचान बन चुके टेपा सम्मेलन को शुक्रवार को 50 साल पूरे हो जाएंगे। शुक्रवार रात कालिदास अकादमी के मंच पर आयोजित टेपा सम्मेलन को स्वर्ण महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। स्वर्ण महोत्सव आयोजन है लिहाजा इस बार के टेपा सम्मेलन में बहुत कुछ अलग […]