एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक्सीडेंट होने के बावजूद लंगड़ाते हुए पहुंची महाकाल के दरबार में

actress tanushi datta in mahakal temple ujjain 03 05 22

कार के हो गए थे ब्रेक फेल, सोशल मीडिया पर पोस्ट की घटना

उज्जैन, अग्निपथ। भगवान महाकाल के दर्शन को आ रही फिल्म एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक रोड एक्सीडेंट में घायल हो गईं। उनकी कार का ब्रेक फेल हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने एक्सीडेंट वाली बात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की।

तनुश्री दत्ता ने अपनी पोस्ट में लिखा- आज का दिन बेहद जोखिम भरा था, लेकिन फिर भी महाकाल के दर्शन किए…मंदिर जाते समय अचानक हादसा हुआ और ब्रेक फेल हो गए… बस कुछ टांके लगे हैं… जय श्री महाकाल। अपनी दूसरी पोस्ट में कहा कि …मेरे पूरे जीवन में यह पहली सडक़ दुर्घटना है और इसने मेरे संकल्प और विश्वास को और मजबूत किया है… मैं बहुत ही विनम्र अनुभव के साथ कह रही हूं कि मैं शायद उतनी अजेय नहीं हूं… जितना खुद को मानती हूं।

तनुश्री दत्ता का कॅरियर

तनुश्री दत्ता ने 2003 में फेमिना मिस इंडिया पेजेंट जीतकर अपने मॉडलिंग कॅरियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने 2005 में आई फिल्म आशिक बनाया आपने मेंं अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। सन 2010 में आई फिल्म अपार्टमेंट आखिरी फिल्म थी। वहीं तनुश्री ने 2018 में एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने मुझे सेक्सुअली हैरास किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैलाश विजयवर्गीय लाउडस्पीकर पर बोले- कुछ लोग देश को धर्मशाला समझेंगे तो बर्दाश्त नहीं

Tue May 3 , 2022
भगवान महाकाल का गर्भगृह से किया जलाभिषेक, ओम नम: शिवाय जाप किया उज्जैन, अग्निपथ। मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। करीब आधे घंटे तक मंदिर में रहे। इस दौरान […]