एक लाख रुपए का जमानती ऋण देगी महाराणा प्रताप साख सहकारी संस्था मर्यादित उज्जैन 

उज्जैन। महाराणा प्रताप साख सहकारी संस्था मर्या. उज्जैन  अपने सदस्यों को जमानती ऋण 1 लाख रुपये देगी। रविवार को यह घोषणा संस्था के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेशसिंह कुशवाह की अध्यक्षता में हुई 9वीं वार्षिक साधारण सभा में की गई।

संस्था कार्यालय में हुई साधारण सभा में संस्था प्रबंधक राहुलसिंह चौहान द्वारा वर्ष 2020-21 के वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन, वर्ष 2020-21 के बजट से अधिक खर्च की, वर्ष 2021-22 के अनुमानित आय-व्यय (बजट) की स्वीकृति, जिसमें संस्था के संचालक मंडल उपस्थित थे। संस्था द्वारा निवेदन किया गया है कि सदस्य अपना सेविंग खाता अनिवार्य रूप से खोलें।

सदस्यों का सम्मान किया

संस्था के संरक्षक अनिलसिंह चंदेल, संचालक मंडल में सुरेशसिंह कुशवाह, श्रीमती उषा कुशवाह, राघवेंद्रसिंह भदौरिया, शक्तिसिंह बैस, मनोजसिंह ठाकुर, विशम्भरसिंह भदौरिया, अशोकसिंह तोमर, रतनसिंह भदौरिया, श्रीमती हेमंतकुंवर राठौर, राषसिंह सेंगर, दिनेशप्रतापसिंह बैस, कैलाशसिंह चौहान द्वारा सदस्यों का सम्मान भी किया।

इसमें अनिलसिंह चंदेल (अतिथि), अमरेन्द्रसिंह चौहान (अति. जिला पुलिस अधीक्षक) मुख्य अतिथि, राजपालसिंह सिसौदिया, शक्तिसिंह, विशम्भरसिंह भदौरिया, अर्जुनसिंह सिकरवार, नारायणसिंह भाटिया, लाखनसिंह आशावद, कैलाशसिंह चौहान, श्रीमती शशि अनिलसिंह चंदेल, श्रीमती हेमलता मलखानसिंह दिखित, वीरेंद्रसिंह कुशवाह, प्रकाशसिंह परिहार, अर्जुनसिंह चंदेल, अनूपसिंह राणा, कु. दीपा पिता माखनसिंह राजपूत, विवेकसिंह भदौरिया, श्रीमती किरण नारायणसिंह राठौर, विशालसिंह हाड़ा ने, सभा का संचालन राघवेन्द्रसिंह भदौरिया व आभार मनोजसिंह ठाकुर ने माना। जानकारी संस्था प्रबंधक राहुलसिंह चौहान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व अध्यक्ष भंडारी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर वर्तमान अध्यक्ष भटेवरा ने फेरा पानी

Sun Sep 5 , 2021
पेटलावद, अग्निपथ। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संगीता विनोद भंडारी और विनोद भंडारी के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए वो आज भी दिख रहे हैं। लेकिन वर्तमान अध्यक्ष मनोहरलाल भटेवरा ने उन कार्यों पर अपने चार साल के कार्यकाल में पानी फेर दिया है। भटेवरा के कार्यकाल कि उल्टी […]

Breaking News