बोहरा समाज के मिसरी कैलेंडर का विमोचन

बोहरा समाज

उज्जैन, अग्निपथ। दाऊदी बोहरा समाज का नया साल 29 जुलाई से शुरू हो रहा है। नजमी ग्रुप के अध्यक्ष खुज़ेमा चांदाभाई वाला ने बताया कि नजमी ग्रुप उज्जैन द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बोहरा समाज का मिसरी कैलेंडर का निशुल्क वितरण समाजजनो के घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर किया जायेगा।

कैलंडर का विमोचन उज्जैन आलोट क्षेत्र के सांसद अनिलजी फिऱोजिय़ा द्वारा किया गया। विमोचन के अवसर पर महिदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बहादुर सिंह जी चौहान साहब, उज्जैन उत्तर के पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महंत राजेंद्रजी भारती,नगर निगम उज्जैन के नवनिर्वाचित पार्षद दिलीप सिंह परमार,भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव आजम शेख साहब,एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बोहरा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी शेख शब्बीर भाई बावाजान नेकी कार्यक्रम के सूत्रधार बोहरा समाज के पूर्व पार्षद हाजी मुल्ला कुतुब फातेमी थे।अपने संदेश में सांसद ने सैयदना साहब के द्वारा जनहित में और मानव हित में किए गए कार्यों के लिए उनकी सराहना की एवं दुआओं के लिए उन से निवेदन किया ।आने वाला नया साल सभी के लिए मंगलमय हो ऐसी कामना की।

महंत राजेंद्रजी भारती ने भी उज्जैन में और पूरे भारतवर्ष में बोहरा समाज द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी बोहरा समाजजनों को बधाई दी एवं नए साल की शुभकामनाएं प्रेषित की और यह इच्छा जाहिर की कि हमेशा राष्ट्रहित में बोहरा समाज अग्रणी रहेगा आभार अम्मार पठ्ठावाला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोर्ट अवमानना के मामले में स्वास्थ्य विभाग के एमडी के नाम पचास हजार का वारंट

Wed Jul 27 , 2022
शाजापुर, अग्निपथ। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी द्वारा विभाग के एमडी के खिलाफ इंदौर हाईकोर्ट में लगाए गए कोर्ट अवमानना के दावे में न्यायालय ने वारंट जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सैयद ताजउद्दीन शाजापुर स्वास्थ्य विभाग एनएचएम में पूरी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मेरिट लिस्ट में आकर […]