एक साथ 28 कैंची से हेयर कट कर बनाया रिकार्ड

aditya dewda

उज्जैन के युवा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज, अब गिनीज बुक की तैयारी

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन शहर में रहने वाले 26 साल के युवा आदित्य देवड़ा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ है। आदित्य की खूबी यह है कि वे एक साथ 28 कैंची चलाकर हेयर कट कर सकते है। फिलहाल पूरी दुनिया में ऐसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। यहीं वजह है कि आदित्य ने अब अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने की तैयारी की है। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज करने के लिए वे नामांकित(नॉमिनेट) भी हो चुके है।

अलखधाम नगर में रहने वाले आदित्य देवड़ा का फ्रीगंज में क्रिएशन वर्ल्ड द यूनिसेक्स सेलून है। उनके पिता श्री जगदीश देवड़ा, भाई रोहित और जयेश भी इसी काम से जुड़े है। पारिवारिक पृष्ठभूमि में 18 साल की उम्र से आदित्य देवड़ा ने हेयर कटिंग के काम में नए प्रयोग करना शुरू किए। इसके साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। एमबीए पास आउट आदित्य देवड़ा ने 4 साल पहले चीन के एक हेयर स्टाईलिस्ट का वीडियों देखा था। इसमें वह 10 कैंचियों की मदद से हेयर कट कर रहा था। आदित्य इससे प्रेरित हुए। उन्होंने एक साथ 8 कैंचियों के इस्तेमाल से शुरूआती प्रेक्टिस की।

कुछ वक्त पहले ईरान के हेयर स्टाइलिस्ट अली आबिदी का एक साथ 22 कैंचियों की मदद से हेयर स्टाईल बनाते हुए वीडियों देखा तो आदित्य ने इससे भी आगे की सोच बना ली। उन्होंने हेयरकट में कैंचियों की संख्या लगातार बढ़ाई और 4 साल की प्रेक्टिस के बाद अब एक साथ 28 कैंचियों की मदद से हेयर स्टाईल बनाने में महारथ हांसिल कर ली। एक साथ 28 कैंचियों की मदद से आदित्य अब तक 70 लोगों की हेयर स्टाईल बना चुके है।

इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज होने के बाद 4 अप्रैल को उन्हें इसका सर्टिफिकेट भी मिला। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में चयन की प्रक्रिया लगभग ढाई महीने तक ऑनलाइन चली थी।

आदित्य देवड़ा बताते है कि वर्ल्ड में कहीं भी किसी भी हेयर स्टाइलिस्ट द्वारा एक साथ 28 कैंचियों के इस्तेमाल का उदाहरण मौजूद नहीं है। इरान के अली आबिदी द्वारा अधिकतम 22 कैंचियों का इस्तेमाल किया गया है। आदित्य का कहना है कि मैं अपनी कला में निपुणता लाने के लिए लगातार प्रेक्टिस करता रहा। मन में यह प्रण किया हुआ है कि अपनी कला के माध्यम से उज्जैन व अपने देश का नाम रोशन कर सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो हजार स्कूली बच्चों ने किया सरस्वती महापूजन, आज जुटेंगे 1200 पुलिसकर्मी

Fri Apr 8 , 2022
श्री वीर विश्व अद्र्ध जन्मशताब्दी महोत्सव शुरू, आराधकों ने शुरू किया नवपद ओली आराधना तप उज्जैन, अग्निपथ। कार्तिक मेला मैदान पर निर्मित हुई क्षत्रिय कुंड नगरी में चल रहे श्री वीर विश्व अर्ध जन्मशताब्दी महोत्सव अंतर्गत शुक्रवार को 2000 स्कूली विद्यार्थियों ने सरस्वती मां की विशाल प्रतिमा के समक्ष महापूजन […]