एक साल के लिए जिलाबदर किए गए 15 अपराधी

उज्जैन, अग्निपथ। जिले में रहकर विभिन्न अपराधों में लिप्त रहने वाले 15 अपराधियों को कलेक्टर आशीष सिंह ने एक साल के लिए जिलाबदर करने के आदेश जारी किए है। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला की तरफ से इन अपराधियों की सूची कलेक्टर को भेजी गई थी। सभी अपराधी निरंतर अपराधिक गतविधियों में संलिप्त रहते है, इसी वजह से यह कार्रवाही की गई है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने आदेश जारी कर नाना उर्फ विशाल नीलगंगा थाना, आकाश बिरलाग्राम नागदा, कुशल सरसवाल थाना जीवाजीगंज, शाहनवाज उर्फ भय्यू थाना जीवाजीगंज, चेतन मीणा जीवाजीगंज , हाकम सिंह आंजना उन्हेल, नितिन मालवीय पंवासा, कपिल उर्फ नानूराम वर्मा थाना पंवासा, राहुल उर्फ भवानी ठाकुर पंवासा, फिरोज उर्फ कद्दू चिमनगंज मंडी, तारिक उर्फ जेरी थाना चिमनगंज मंडी, मांगीलाल उर्फ भीकू थाना खाचरौद, निजाम उर्फ निजामुद्दीन थाना महिदपुर, रमेश उर्फ राजू थाना नागझिरी और अनिल सोलंकी थाना माधव नगर को एक साल के लिए जिलाबदर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपर आयुक्त के बाद अब खुद के पीए को भी बदला निगम आयुक्त ने

Tue Apr 26 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम में आयुक्त अंशुल गुप्ता अधिकारियों-कर्मचारियों की पदस्थापना की लंबी सर्जरी करने के मूड में आ गए हंै। अपर आयुक्त मनोज पाठक से स्थापना विभाग का चार्ज वापस लेकर अपर आयुक्त वित्त आदित्य नागर को स्थापना प्रभारी बनाने के बाद मंगलवार को आयुक्त ने अपने निज सहायक […]