एटीएम पर बदमाशों ने बोला धावा गैस कटर से काटने का प्रयास

देवास, अग्निपथ। एबी रोड पर बीएनपी थाने के पास आवास नगर पर रोड पर स्तिथ एक्सिस बैंक के एटीएम पर बीती रात बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया।

इसी दौरान एटीएम मशीन में आग लग गई।बदमाश एटीएम मशीन से रुपए ले जाने में असफल रहे। इधर सूचना मिलने पर बीएनपी थाना पुलिस और एसपी डॉ शिव दयाल सिंह भी मौके पर पहुंचे।फिलहाल बीएनपी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश कर रही है।बदमाशों ने एटीएम में घुसकर सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को बंद करने के लिए उस पर ब्लेक स्प्रे किया। बताया जा रहा है कि वारदात बीती रात को 3 बजे के आसपास हुई है।

संभवत किसी के आने के चलते बदमाश एटीएम से रुपए ले जाने में सफल नहीं हुए।जानकारी के अनुसार आवास नगर के मुख्य गेट के पास स्तिथ एक्सिस बैंक के एटीएम पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे चार पहिया वाहन से बदमाश आए। सबसे पहले बदमाशों ने एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया। जिसके बाद एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया। लेकिन इसी दौरान संभवत एटीएम मशीन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों को किसी के आने की आहट हुई और बदमाश चार पहिया वाहन लेकर भाग गए।बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। बताया जा रहा है कि तीन बदमाश एटीएम में घुसे और एक बदमाश वाहन में बैठा था।

इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सूत्रों के अनुसार बदमाश वारदात करने के बाद मक्सी की ओर भागे हैं। फिलहाल बीएनपी थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां बगलामुखी मंदिर पर 27 जनवरी से प्रारंभ होगा हवन-पूजन का कार्य

Wed Jan 20 , 2021
मंदिर समिति की बैठक में लिया निर्णय नलखेड़ा, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध मा बगलामुखी मंदिर पर 27 जनवरी से प्रायोगिक रूप से हवन पूजन कार्य प्रारंभ किए जाएंगे पहले 10 दिन तक इसे प्रयोग के तौर पर चालू किया जाएगा। उक्त निर्णय मां बगलामुखी मंदिर समिति की बैठक में लिया गया। […]