एयू स्माल फायनेंस बैंक के आठ कर्मचारी निकले कोरोना पॉजीटिव

तीन की अधिकारिक पुष्टि, होम क्वरेंटाइन कराया

उज्जैन, अग्निपथ। फ्रीगंज स्थित एयू स्मॉल फायनेंस बैक के 8 कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव होने की खबर सामने आई है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि में 3 कर्मचारियों को होम क्वरेंटाइन करने की सूचना है। कंपनी के कर्मचारी डेली कलेक्शन का कार्य भी करते हैं। संभवत: इसी के चलते संक्रमित होने की संभावना नजर आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए विशेष सर्तकता बरत रहा है। पुलिस विभाग द्वारा पूर्व में हर चौराहे पर औचक लोगों की सेंपलिंग की जा रही थी। हालांकि अब कोरोना का संक्रमण एक तरह से खत्म हो गया है लेकिन रेंडम सेंपलिंग अभी भी जारी है। विगत सोमवार को सेंपलिंग टीम फ्रीगंज के शंकु मार्ग स्थित एयू स्मॉल फायनेंस बैंक पहुंची।

यहां पर उसने मौजूद कर्मचारियों के सेंपल लिए थे। मंगलवार को फिर से पीपीई किट पहने सेंपलिग टीम यहां पर पहुंची और उसने लगभग 8 कर्मचारियों को अपने साथ लिया और निकल गए। जानकारी में आया है कि इन कर्मचारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी, जिसके चलते इनको बैंक से ले जाया गया। बाद के इन कर्मचारियों को होम आइसोलेट करने की भी सूचना मिली है।

30 से 40 कर्मचारियों का स्टाफ

अन्य बैंकों की ही तरह यहां पर सभी तरह के बैंकिंग कार्य होते हैं। लोन देने से लेकर डेली कलेक्शन का कार्य भी बैंक कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। जानकारी में आया है कि डेली कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों के द्वारा कोरोना संक्रमण स्टाफ कर्मचारियों तक पहुंचा है। बैंक में प्रतिदिन 40 के लगभग कर्मचारी कार्य करते हैं।

कोरोना गया नहीं…सतर्कता जरूरी

माधव नगर अस्पताल के प्रभारी डॉ. विक्रम रघुवंशी का कहना है कि कोरोना को लेकर लोग गलतफहमी न पालें। कोरोना अभी पूरी तरह से शहर से गया नहीं है। हालांकि कम जरूर हुआ है। शहरवासी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। वैक्सीनेशन, मुंंह पर मास्क, दो गज की दूरी, भीड़भाड़ इलाके में नहीं जाना जैसे उपाय हैं, जिनका पालन किया जाना चाहिए। इस तरह के नियमों का पालन कर के ही इस बीमारी से बचा जा सकता है।

तीन कर्मचारी होम आइसोलेट

एयू स्मॉल फायनेंस बैंक के कर्मचारियों की सेंपलिंग की गई थी। इनमें से 3 कर्मचारी पाजीटिव निकले हैं। स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं होने की वजह से इनको होम आइसोलेट कराया गया है। -डॉ. रौनक एलची, संभागीय कोरोना नोडल अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकारी स्कूल में बार बालाओं को नचवाने की शिकायत

Tue Jun 22 , 2021
वीडियो वायरल कर भ्रमित करने का आरोप, बेटी का जन्मदिन स्कूल में मनाने पर केस दर्ज उज्जैन,अग्निपथ। बेटी के जन्मदिन पर सरकारी स्कूल परिसर में डांस प्रोग्राम करवाना एक युवक को भारी पड़ गया। अज्ञात लोगों ने बार बालाओं से डांस करवाने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम का वीडियो वायरल […]