सरकारी स्कूल में बार बालाओं को नचवाने की शिकायत

वीडियो वायरल कर भ्रमित करने का आरोप, बेटी का जन्मदिन स्कूल में मनाने पर केस दर्ज

उज्जैन,अग्निपथ। बेटी के जन्मदिन पर सरकारी स्कूल परिसर में डांस प्रोग्राम करवाना एक युवक को भारी पड़ गया। अज्ञात लोगों ने बार बालाओं से डांस करवाने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम का वीडियो वायरल कर दिया। मामले में जांच के बाद भैरवगढ़ पुलिस ने आयोजक पर केस दर्ज किया है।

ग्राम खलाना निवासी मुकेश चौहान की बेटी का 19 जून को जन्मदिन था। इस अवसर पर उसने यहा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में स्टेज बनवाकर डीजे पर डांस करवाया। मामले में अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि तीन बार बालाओं को नचवाया गया है।

यहीं नहीं पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने पर डांस प्रोग्राम का वीडियो वायरल कर दिए। मंगलवार को वीडियो का पता चलने पर एएसपी अमरेंद्रसिंह ने वैरिफिकेशन कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इधर टीआई सतनामसिंह का दावा है कि आयोजन के दौरान ही शिकायत मिलने पर मातहत अधिकारी को जांच के लिए भेजा था। मौके पर कोई नहीं मिला।

पता चला चौहान ने बेटी का जन्मदिन पर कार्यक्रम करवाया था। इसमे बार गर्ल नहीं बुलाई गई थी बल्कि बच्चों ने डांस किया था। सूत्रों के मुताबिक स्कूल भवन को कोरोना काल में क्वारेंटाइन सेंटर बनाया था। स्कूल की चाबी सरपंच के पास ही थी।

आयोजक पर केस दर्ज

सीएसपी एआर नेगी ने बताया स्कूल परिसर में करवाए कार्यक्रम के वीडियो में बालिका डांस करती नजर आ रही है। बार बालाओं के डांस अश्लील प्रदर्शन की शिकायत झूठी है। लेकिन कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन कर आयोजन करवाने पर मुकेश चौहान के विरुद्ध धारा 188 का केस दर्ज किया है।

शिक्षा विभाग करेगा जांच

सूत्रों का दावा है कि स्कूल परिसर में कार्यक्रम करने की जानकारी शिक्षा विभाग को भी दे दी गई थी, लेकिन जि मेदार अफसरों ने पुलिस के कहने पर भी शिकायत नहीं की। इधर दैनिक अग्निपथ से जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी रमा नाहटे ने संकुल प्राचार्य से जवाब तलब कर डीआर से जांच का कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओवरसियर सूचना देता रहा दबा बैठे निगम अधिकारी

Tue Jun 22 , 2021
फर्जी नक्शे वाला मकान जांचने पहुंची नगर निगम की टीम उज्जैन, अग्निपथ। गायत्री नगर के ए सेक्टर में बन रहे मकानों में फर्जी भवन अनुज्ञा का इस्तेमाल होने का खुलासा होने के बाद से ही नगर निगम में खासा हडक़ंप मचा हुआ है। मंगलवार से इस मामले की जांच शुरू […]
नगर निगम विशेष सम्मेलन