एरिया मैनेजर और प्रोफेसर के घर लाखों की चोरी

कैमरे में कैद दिखे दोनों वारदातों के सात बदमाश

उज्जैन, अग्निपथ। शहर के 2 थाना क्षेत्रों में बीती रात चोरों की गैंग दशहरा मनाने के लिए पहुंची। गैंग ने पहले प्रोफेसर के मकान पर धावा बोला उसके बाद निजी फैक्ट्री के एरिया मैनेजरके घर लाखों की चोरी की। नागझिरी और नानाखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर कैमरे में दिखाई दिये बदमाशों की तलाश शुरु की है।

नागझिरी थाना क्षेत्र के देवासरोड स्थित पाश्र्वनाथ कालोनी में रहने वाले लोकेन्द्रसिंह चौहान इंदौर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है। 2 अक्टूबर को परिवार के साथ सांवरिया सेठ के दर्शन करने गए थे। बीती रात वापस लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला। घर में अलमारी खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के दौरान सामने आया कि चोरों ने 8 तोला सोने के आभूषण, 200 ग्राम चांदी के आभूषण, 16 हजार रुपए नगद और कीमती सामान लाखों की चोरी है।

पुलिस ने प्रोफेसर के मकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पांच बदमाशों की गैंग दिखाई दी। जिनके हाथों में हथियार थे। बदमाश कालोनी में पीछे के रास्ते की दीवार कूदकर आये थे। पुलिस ने मामले में प्रोफेसर की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पारदी या कंजर समुदाय के हो सकते है।

कुलदेवी का पूजन करने गया था परिवार

चोरी की दूसरी वारदात दिप्ती परिसर नानाखेड़ा में सामने आई है। प्रकाश पिता रामचंद्र धाकड़ का परिवार अष्टमी होने पर सोमवार को कुलदेवी का पूजन करने पैतृक गांव बडऩगर गया था। रात में अज्ञात बदमाशों ने ताला तोडक़र डेढ़ किलो चांदी के बर्तन, कलश, नगदी चोरी कर लिया। सुबह आसपास के लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो प्रकाश धाकड़ का घर में सामान बिखरा होने की जानकारी दी।

मंगलवार दोपहर उज्जैन पहुंचे परिवार के आने पर नानाखेड़ा पुलिस ने फिगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाकर जांच की। आसपास लगे कैमरे खंगाले तो एक बदमाश दिखाई दिया। जो बॉउंड्रीवाल का गेट कुदकर अंदर पहुंचा था और मेन गेट का ताला तोड़ा वारदात को अंजाम देकर भाग निकला। प्रकाश धाकड़ के अनुसार वह उज्जैन में मु बई की पेस्टी साइड फैक्ट्री के एरिया मैनेजर है। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाश का सुराग तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमपीसीए ने 14 हजार टिकट ऑनलाइन बेचे, 13 हजार कहां गए?

Tue Oct 4 , 2022
इंदौर, अग्निपथ। भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में टिकटों की मारामारी और ब्लैकमेलिंग के बीच मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारियों की भूमिका संदिग्ध नजर आती है। एसोसिएशन ने 14 हजार टिकट इनसाइडर. इन के मार्फत आनलाइन बिकवाए थे। जो कि कुछ ही मिनट में गायब हो गए थे। उसके बाद 27 […]