बेटी-दामाद ने दबाया गला, मारपीट कर दी धमकी

नाबालिग की शादी का बना रहे थे दबाव

उज्जैन, अग्निपथ। बड़ी बेटी ने पति के साथ मिलकर अपनी मां का गला दबाकर दिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। दोनों नाबालिग की शादी करने का दबाव बना रहे थे। मां की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

महिदपुर के ग्राम लसुडिया मंसूर ने रहने वाली विधवा विमला भारती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि मेरे पति की 8 साल पहले मौत हो चुकी थी। तीन बेटी और एक बेटा है। 2 बेटियों की शादी हो चुकी है। नाबालिग बेटी कोमल और बेटे मनीष के साथ रहती हूं। सोमवार शाम को घर के बाहर बेटी थी उसी दौरान बड़ी बेटी रीना और उसका पति धर्मेन्द्र आये, जिन्होने कहा कि कोमल को हमें सौंप दे। हम उसकी शादी करायेगें।

नाबालिग बेटीे को देने से मना किया तो दामाद धर्मेन्द्र ने गला दबा दिया और बेटी रीना ने डंडे से मारपीट की। पिता कालू गिरी और बेटी कोमल ने बीच बचाव किया। दोनों धमकी देकर गये है कि कोमल को नहीं सौंपा तो मार देगें। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। मंगलवार को विमला अपने बेटी कोमल के साथ पुलिस कंट्रोल रुम पहुंची और एसपी से गुहार लगाई कि उनकी जान को खतरा है। बेटी-दामाद वापस लौटकर आयेगें। सतत कार्रवाई की जाएं। नाबालिग का कहना था कि बालिग होने के बाद मां के कहने पर ही शादी करूंगी। दीदी-जीजा जबरदस्ती शादी करना चाहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर: सावन-भादौ के लिए दर्शन व्यवस्था तय

Tue Jul 12 , 2022
नंदी हाल में बेरिकेड लगाकर अतिविशिष्ट व जलाभिषेक रसीद धारियों को कराए जाएंगे दर्शन, सामान्य भस्मारती अनुमति हरसिद्धि धर्मशाला से उज्जैन, अग्निपथ। श्रावण -भादों मास में भगवान महाकाल के भक्तों, कावड़ यात्रियों, भक्ति भजनों, भजन मंडलियों से पूरा शहर भक्तिमय हो जाता है. इसी कड़ी में श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन, […]
महाशिवरात्रि पर महाकाल