एसिड मंगवाने वाला पकड़ाया, जेल भेजा

उज्जैन, अग्निपथ। गणेश टेकरी के गोदाम से मिली एसिड से भरी 68 केन मंगवाने वाला मंगलवार को गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने न्यायालय में पेश कर रासुका के तहत जेल भेज दिया है।

चिमनगंज थाने के एसआई रवीन्द्र कटारे ने बताया कि विगत गणेश टेकरी क्षेत्र के गोदाम से 68 केन एसिड से भरी बरामद की गई थी। मामले में नाजिम पिता सत्तार निवासी यादव कालोनी का नाम सामने आया था। गोदाम उसने किराये से लिया था। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी। एक सप्ताह बाद मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घातक एसिड मिलने पर उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई थी। जिसके चलते उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। एसआई कटारे ने बताया कि पूछताछ में उसने एसिड देवास की फैक्ट्री से लाना बताया है। नाजिम का कहना था कि उसका दूध का कारोबार है। दूध का फैट निकालने के लिये एसिड की जरुरत होती है, जिसके चलते मंगवाया था। वह दूध वालों को भी एसिड देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्जरी विशेषज्ञ के घर निकला ढाई फीट का कोबरा सांप

Tue Aug 31 , 2021
पहले भी सख्याराजे स्थित जर्जर आवास में निकल चुके हैं तीन से चार सांप उज्जैन, अग्निपथ। मंगलवार की सुबह एक बार फिर सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अजय दिवाकर के घर में ढाई फीट का कोबरा सांप निकल आया। उसको पकडक़र छोड़ दिया गया। सख्याराजे प्रसूतिगृह स्थित डॉक्टर के आवास से सांप […]