सर्जरी विशेषज्ञ के घर निकला ढाई फीट का कोबरा सांप

पहले भी सख्याराजे स्थित जर्जर आवास में निकल चुके हैं तीन से चार सांप

उज्जैन, अग्निपथ। मंगलवार की सुबह एक बार फिर सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अजय दिवाकर के घर में ढाई फीट का कोबरा सांप निकल आया। उसको पकडक़र छोड़ दिया गया। सख्याराजे प्रसूतिगृह स्थित डॉक्टर के आवास से सांप निकलने का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी तीन से चार सांप यहां पर निकल चुके हैं। डॉक्टर ने स्वास्थ्य विभाग से चरक की मल्टी में आवास आवंटित करने की मांग की है।

मंगलवार की सुबह 10.30 बजे के आसपास जब डॉ. दिवाकर स्नान करने के लिए बाथरूम जा रहे थे। उनके पैरों की आवाज सुनकर उस दौरान बाथरूम के कोने में छिपा ढाई फीट का कोबरा सांप इधर उधर भागने लगा। किसी तरह से डॉक्टर ने उसको प्लास्टिक के बड़े जार में कैद किया। डॉक्टर दिवाकर ने बताया कि वह और उनके परिवार वाले सांप निकलने की घटना से डरे हुए हैं।

बाथरूम के आसपास मादा कोबरा ने बच्चे दिए हैं। जोकि बड़े होकर बाहर आ रहे हैं। वैसे भी बारिश का दौर चल रहा है, जिसके चलते सांप अपने बिल से बाहर आते हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग उनको चरक की मल्टी में आवास आवंटित करे। अन्यथा मजबूरी में उनको किराए पर घर लेना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्र-छात्राएं स्कूल पैदल जाने को मजबूर, प्रशासन का नहीं इस ओर ध्यान

Tue Aug 31 , 2021
पेटलावद। शासन द्वारा शिक्षा के नाम पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। लेकिन प्रशासन का सुविधा की ओर कोई ध्यान नहीं है। पेटलावद-बदनावर मार्ग पर स्थित शासकीय माडल स्कूल करडावद पेटलावद में अध्ययनरत कई छात्र-छात्राएं स्कूल तक पेटलावद से पैदल जाने को मजबूर है। स्कूल के […]