ऑनलाईन सट्टे वाले के खाते में मिले साढ़े सात लाख

क्राइम ब्रांच की टीम ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

उज्जैन, अग्निपथ। क्राइम ब्रांच और चिमनगंज मंडी थाने की संयुक्त टीम ने गांधी नगर और इंदिरा नगर से दो युवकों को मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के बैंक खाते में 7 लाख 50 हजार रूपए का संदिग्ध लेन-देन मिला है जबकि दूसरे के पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए है।

क्राइम ब्रांच की टीम को शनिवार रात मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि इंदिरा नगर क्षेत्र में कुछ लोग ऑनलाइन आईडी के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। क्राइम ब्रांच व चिमनगंज मंडी पुलिस की संयुक्त टीम ने इस सूचना के बाद इंदिरा नगर व गांधीनगर के बीच 2 युवकों को हिरासत में लिया।

क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई संजय यादव ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम शुभमपुरी गोस्वामी व चंद्रशेखर श्रीवास्तव है। दोनों के मोबाइल फोन में ऑनलाईन सट्टे की आईडी मिली है। शुभम गोस्वामी के बैंक खाते में 7 लाख 50 हजार रूपए से ज्यादा का संदिग्ध लेन-देन मिला है। दूसरे आरोपी चंद्रशेखर श्रीवास्तव की तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल व 2 कारतूस जब्त किए गए है। सटोरियों के तार किन लोगों से जुड़े है और अवैध पिस्टल कहां से लाई गई थी, इन सवालों के जवाब चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा तलाशे जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चोरों ने एएसपी और प्रोफेसर के घर के चटकाए ताले

Sun Nov 13 , 2022
नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की दो कॉलोनियों में हुई वारदात उज्जैन, अग्निपथ। नानाखेड़ा क्षेत्र की दो कॉलोनियों में रविवार-शनिवार की दरमियानी रात दो सूने मकानों में चोरी की घटनाएं हुई है। अलखनंदा नगर में चोरों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(एएसपी) के घर को भी निशाना बनाया है। इसके अलावा ऋषिनगर एक्सटेंशन इलाके […]
Tala toda