नगर निगम

दक्षिण में नगर निगम के दो झोन बढ़ाने की तैयारी
नगर निगम के नए बोर्ड का पहला सम्मेलन आज, एक सूत्रीय प्रस्ताव पर होगी बहस
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के उप कार्यालय यानि झोन कार्यालयों की संख्या बढ़ाने की कवायद शुरू हुई है। उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के 2 जोन बढ़ाने की तैयारी है। यदि नए झोन बने तो शहर में कुल जोन कार्यालयों की संख्या 8 हो जाएगी। गुरुवार को नगर निगम के नए बोर्ड के पहले सम्मेलन में इस मुद्दे पर बहस होगी।
गुरुवार दोपहर 12.15 बजे से नगर निगम के सम्मेलन की शुरूआत होगी। निगम सचिव की ओर से जारी किए गए सम्मेलन के एजेंडे में केवल एक ही प्रस्ताव शामिल है। यह प्रस्ताव झोन(वार्ड समितियां) के गठन का है। नगर निगम एक्ट 1956 से जुड़ी बाध्यता के मुताबिक नई परिषद के गठन होने के 30 दिन की अवधि में जोन(वार्ड) समितियों का गठन किया जाना जरूरी है। 30 दिन की यह अवधि 6 सितंबर को पूरी होगी। इससे पहले ही निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने निगम का पहला सम्मेलन आहूत किया है।
दक्षिण में फैलाव ज्यादा, इसलिए जरूरी नए जोन
उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में वार्ड की संख्या उत्तर क्षेत्र के मुकाबले कम है। दक्षिण में 22 वार्ड है जबिक उत्तर क्षेत्र में 33 वार्ड आते है। दक्षिण में वार्ड संख्या कम है लेकिन एरिया फैला हुआ है। झोन क्रमांक 4,5 और 6 का संपूर्ण क्षेत्र इसी विधानसभा क्षेत्र में आता है। झोन क्रमांक 3 का भी एक हिस्सा दक्षिण में है। शहर के फैलाव और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखने के साथ ही दक्षिण से जीतकर आए पार्षदों को ज्यादा संख्या में एडजस्ट करना भी जोन कार्यालयों की संख्या बढ़ाने की वजह है।
इनका कहना
चुनाव के बाद 30 दिन के भीतर वार्ड समितियों का गठन किया जाना जरूरी है, इसलिए केवल यहीं प्रस्ताव एजेंडे में शामिल हुआ है। 2010 और 2015 में भी शहर में जोन कार्यालयों की संख्या बढ़ाई गई थी। हालांकि प्रस्ताव पर निर्णय सदन में होना है।
– कलावती यादव, नगर निगम अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिस्त्रीगिरी की आड़ में चोरी करता था बाइक

Wed Aug 31 , 2022
पांच माह में चुराई 6 बाइक बरामद, जेल भेजा उज्जैन, अग्निपथ। किराये के मकान में रहकर मिस्त्री का काम करने वाला युवक वाहन चोरी में शामिल होना सामने आया है। उसकी निशानदेही पर 6 बाइक बरामद की गई है। बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया […]
बाइक चोरी