कंप्यूटर का छात्र, खेती में तलाशे कमाई के रास्ते

startup seed money to vikram university student 06 04 22

विक्रम विवि के छात्र को मुख्यमंत्री ने प्रदान की स्टार्टअप सीड मनी

उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय की कंप्यूटर विज्ञान अध्ययनशाला के एक छात्र को बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित हुए युवा संवाद समारोह में 25 हजार रूपए स्टार्टअप सीड मनी प्रदान कर सम्मानित किया है। एमसीए द्वितीय वर्ष के इस छात्र ने कंप्यूटर की अपनी पढ़ाई के ठीक विपरीत खेती की ओर रूझान कर कमाई अर्जित करने के रास्ते तलाशे और बहुत हद तक उसमें सफल भी रहा।

विक्रम विवि के छात्र अर्पित सिंह अटल को बुधवार को भोपाल में सीएम ने 25 हजार रुपए राशि का चेक प्रदान किया। विक्रम विवि में कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने 10 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें नए आईडिया पर रोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया था।

पंवासा में रहने वाले अर्पित सिंह पटेल इन्हीं 10 विद्यार्थियों में से एक है। पंवासा में अर्पित के पिता प्रीतम सिंह पटेल के पास 12 बीघा जमींन है। अर्पित ने खेत की मेढ़ और खेत की ऐसी अन्य जगह जिसका उपयोग नहीं हो पाता है, उस पर 50 पपीते के पौधे लगाए है।

खेत की अनुपयोगी जगह पर पपीते का उत्पादन करने से अर्पित को हर सीजन में 70 से 80 हजार रूपए आय होने की उम्मीद है। अर्पित सिंह अटल बताते है कि पपीते की तरह ही खेत की मेढ़ पर होने वाली तार फेसिंग से सटकर गुलाब की खेती का भी वे प्रयोग करने जा रहे है। इससे भी अनुपयोगी जमीन से अतिरिक्त आय होने के रास्ते खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवक ने माधवनगर थाने में काटा खुद का गला

Wed Apr 6 , 2022
पुलिस अस्पताल लाई तो किया हंगामा उज्जैन, अग्निपथ। महिला के घर पर पथराव कर रहे युवक को पुलिस पकडक़र थाने लाई तो उसने अपना गला काट लिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। काफी देर हंगामे के बाद युवक लहूलुहान हालत में भाग निकला। किशनपुरा में देर शाम शर्मिला ललावत के […]