कबड्डी प्रतियोगिता में झारड़ा के खिलाडिय़ों ने लहराया परचम

झारड़ा, अग्निपथ। मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग उज्जैन ब्लॉक महिदपुर द्वारा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकरी ओपी हारोड के मार्गदर्शन मे कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शासकिय महाविद्यालय महिद्पुर के खेल मैदान पर किया गया। जिसमें बालक वर्ग और बालिका वर्ग की टीमों द्वारा भाग लिया गया। जिसमें झारडा की टीमों ने अपने-अपने वर्ग में अच्छा प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में अतिथि विधायक बहादुर सिंह चौहान और महाविद्यालय के प्रधान प्रोफ़ेसर पी.एस. पटेल, प्रोफ़ेसर नानुराम, डॉ पी मिश्रा, डॉ जाकिर आहिंगऱ, डॉ सुनिल चौधरी, खेल शिक्षक चन्द्रशेखर सिंह शासकीय महाविद्यालय महिदपुर थे।

इस दौरान बालिका वर्ग में विजेता राइजिंग स्टार कबड्डी क्लब झारड़ा, द्वितीय जय माँ वैष्णो कान्वेन्ट झारड़ा रही, तृतीय संयुक्त विजेता बालिका कन्या छात्रावास/मॉडल झारड़ा रहे। बालक वर्ग मे प्रथम राइजिंग स्टार कबड्डी झारड़ा टीम , द्वितीय केशव अकादमी , तृतीय संयुक्त विजेता जय माँ वैष्णो झारड़ा/ मॉडल स्कूल रहे ।

बालक वर्ग में टूर्नामेंट के बेस्ट खिलाड़ी विष्णु माली जय माँ वैष्णो कॉन्वेंट स्कूल झारड़ा के रहे । बालिका वर्ग में संजना परिहार जय माँ वैष्णो कान्वेंट झारड़ा विजयी रहे । विजेताओं को विभाग द्वारा शिल्ड ओर मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आभार ब्लॉक समन्वय रागिनी टांक ने माना। कार्यक्रम में तुफ़ान सिह ठाकुर जय माँ वैष्णो कॉन्वेंट स्कूल झारड़ा, लखन आंजना केशव एकेडमी, भरतलाल चौधरी , केशव एकेडमी , नेहरु युवा केन्द्र समन्वयक तृप्ति कुमरावत, मंजू जैन, आयुशी पालिवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंद्रग्रहण आज: महाकाल की दो आरतियां होंगी ग्रहण से प्रभावित

Mon Nov 7 , 2022
सूतक सुबह 9.21 से शाम 6.19 तक रहेगा, उज्जैन में 36 मिनट रहेगा ग्रहण उज्जैन, अग्निपथ। कार्तिक पूर्णिमा पर आज 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण रहेगा। कार्तिक अमावस्या के ठीक 15 दिन बाद पूर्णिमा पर यह दूसरा ग्रहण होने जा रहा है। उज्जैन में शाम 5.43 से शाम 6.19 बजे […]

Breaking News