कुश्ती कला में सिल्वर जीतने पर विधायक ने किया सम्मान

महिदपुर, अग्निपथ। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रदेश स्तरीय कुश्ती कला प्रतिस्पर्धा में 53 किलो वजन में नगर की जगदीश व्यायामशाला की बालिका पहलवान उमा पिता संतोष विश्वकर्मा ग्राम सावन ने जोर आजमाइश करते हुए सिल्वर पदक प्राप्त किया।

उमा का इस मेडल को प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में चयन किया गया। सिल्वर मेडल जीतने के बाद नगर आगमन पर विधायक बहादुर सिंह चौहान द्वारा शाल-श्रीफल से बालिका का सम्मान कर 11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की ।

इस अवसर पर व्यायाम शाला के उस्ताद शंकर पहलवान, क कैलाश जोशी पहलवान, बलराज पहलवान, अर्जुनसिंह ठाकुर, दगडु पहलवान, उमा पाण्डे, शिरोमणि मेहता आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निगम ने कराई स्वच्छता रेंकिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को किया पुरस्कृत

Tue Jan 11 , 2022
देवास, अग्निपथ। स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पालिक निगम के प्रयास निरंतर जारी हैं। इस दिशा में आम जनों के सहयोग को देखते हुए स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी विजेता प्रतिभागियों को आयोजित स्वच्छता रेंकिंग सम्मान समारोह का आयोजन मल्हार स्मृति आडिटोरियम में कर विशिष्ट योगदान देने […]

Breaking News