सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वरिष्ठजनों का सम्मान

झारड़ा, अग्निपथ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झारड़ा पर शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष उथरा के निर्देशन में स्वास्थ्य केंद्र झारड़ा के अधिकारी, कर्मचारी एवं उपस्थित में हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक मधुसूदन दीक्षित, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत पोरवाल एवं समाजसेवी रामनारायण कुमावत उपस्थित थे।

डॉ सलीम खान एवं डॉ मनीष उथरा द्वारा सभी अतिथियों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अतिथियो द्वारा अपने अनुभव एवं विचार रखे गए। कार्यक्रम का आभार प्रकाश जी जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीश परिहार, ज्ञानेंद्र शुक्ला, राजेश प्रजापत एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदनावर मंडी को बनाएंगे आदर्श

Fri Oct 1 , 2021
बदनावर, अग्निपथ। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल तथा क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के उद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने गुरुवार को यहां सब्जी मंडी में 3 करोड 84 लाख लागत से बनने वाले 2 हाइराइज डोम शेड निर्माण का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते […]