कम कीमत में बेचने जा रहा था चार क्विंटल मावा, जांच कराई तो मिलावटी निकला

Dewas nakli mawa van jabt 060222

नकली मावा तैयार कर बेचने वाले आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

देवास, अग्निपथ। बीएनपी थाना पुलिस द्वारा मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग 4 क्विंटल अवैध मिलावटी मावा एवं एक मारुति वैन कीमती लगभग पांच लाख जप्त कर अपराध कायम किया गया।

दरअसल शनिवार के सुबह करीब साढ़े 10 बजे बैंक नोट प्रेस थानेके सामने एबी रोड पर बीएनपी थाना पुलिस ने एक वैन (एमपी 09बीसी6119) में 4 क्विंटल से अधिक नकली मावा जो कि आरोपी द्वारा कम कीमत में तैयार कर लोगो को धोखा देकर बेचने जा रहा था उसे जप्त करके खाद्य विभाग से मावे के सैंपल कराये गए।

पुलिस ने आरोपी भारत पांचाल उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम पटलावद जिला देवास पर धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में थाना प्रभारी मुकेश इजरदार, उ.नि अजय डोड़, उ.नि रामलाल शुक्ला, स.उ.नि मनोज पटेल, प्र.आर. राम प्रताप सिंह, प्र.आर.हेमंत डाबी, सैनिक भगवान सिंह का सराहनीय कार्य रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पति ने पत्नी को मारकर तालाब में फेंका, फिर खुद जाकर थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

Sun Feb 6 , 2022
देवास, अग्निपथ। जिले के खातेगांव में एक पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य छुपाने के लिए मृत महिला के शव को तालाब में फेंक दिया। इसके बाद थाने में जाकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। दरअसल आरोपी पति […]
Dewas patni ki hatya 060222

Breaking News