खाचरौद के रामोला मन्दिर की 56 बीघा जमीन अतिक्रमण मुक्तकराई

उज्जैन, अग्निपथ। खाचरौद कस्बा स्थित रामोला मन्दिर की 56 बीघा भूमि ग्राम भैंसोला में स्थित है। इस जमीन पर कतिपय व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर रखा था।

इस मामले में जिला न्यायालय में की गई फर्स्ट अपील में रामोला मन्दिर को शासकीय घोषित किया गया है। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर आज एसडीएम कुमार पुरूषोत्तम एवं तहसीलदार दिवाकर की टीम द्वारा मन्दिर की 56 बीघा जमीन पर से अतिक्रमण हटाते हुए फसल पर बोई गई गेहूं की फसल को राजसात किया गया व जमीन पर कब्जा प्राप्त कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिप्रा नदी में फिर डूबा युवक, 4 दिन में चौथी मौत

Wed Mar 30 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। शिप्रा नदी में बुधवार को चौथे दिन भी एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक तैरना जानता था, उसके बाद भी गहराई में चला गया। महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। महाकाल थाने के एसआई प्रवेश जाटव ने बताया कि […]
डूबा