कलाली हटाने के विरोध में चल रहे धरने को कांग्रेस ने भी दिया समर्थन

उज्जैन, अग्निपथ। केडी गेट स्थित शराब दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर रहवासियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मंगलवार को भी कलाली के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी तथा भरतशंकर जोशी भी शामिल हुए।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी ने संबोधित करते हुए रहवासी क्षेत्र से कलाली हटाने की मांग की तथा कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। मो. मुख्त्यार कुरैशी ने बताया कि रहवासियों के साथ विभिन्न समाज संगठनों द्वारा कलाली को लेकर विरोध किया जा रहा है। प्रदर्शन में मध्यप्रदेश कुरेशियान जमात, कुरैशी समाज, मालवीय समाज, मिरासी समाज, भिश्ती समाज, प्रजापत समाज, बोहरा समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

कुरैशी ने बताया कि तत्कालीन कलेक्टर संकेत भोंडवे ने 2017 में कलाली को बंद करने के आदेश दे दिये थे, जिसके बाद एक सप्ताह तक यह कलाली बंद रहीं लेकिन बाद में फिर रिहायशी इलाके में यह शराब दुकान चालू कर दी गई। पिछले 3-4 सालों से भी अधिकारी कलाली हटाने का आश्वासन दे रहे हैं लेकिन अब ठोस कार्रवाई करने हेतु एकजुट हुए वार्ड 13 के रहवासी और विभिन्न समाज संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया।

रहवासियों ने कहा कि अब हर हाल में शराब दुकान हटाने के लिए उग्र प्रदर्शन करना पड़ा तो वो भी करेंगे। रहवासियों ने कहा कि जिस क्षेत्र में दुकान का संचालन हो रहा है और नए साल में होने जा रहा है वह पूरा क्षेत्र रहवासी क्षेत्र हैं, आसपास मंदिर है, मस्जिद हैं, जमातखाना और मजदूर वर्ग की बस्ती है। 1 अप्रैल से पाक रमजान महिना शुरू हो रहा है।

ऐसे में लोगों को शराब की दुकान के सामने से होकर निकलना पड़ता है, यहां शराबियों की भीड़ लगी रहती है जिस कारण रमजान महीने में मस्जिदों तक आने जाने में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

इस मौके पर समाज अध्यक्ष हाजी रियाज कुरैशी, भिश्ती समाज अध्यक्ष भुरू भाई, मिरासी समाज अध्यक्ष मेहबूब भाई, प्रजापत समाज अध्यक्ष अशोक प्रजापत, मालवीय समाज अध्यक्ष पंकज मालवीय, बोहरा समाज अध्यक्ष कुतुब भाई, कांग्रेस नेता मुजीब सुपारीवाला, अय्यूब भाई नेताजी, अमजद भाई पूर्व पार्षद, शेर बहादुर, आसिफ कुरैशी, गुड्डू डिस्कवाले, अफजल भाई बेकरीवाले सहित समस्त रहवासियों ने मांग की कि वार्ड 13 में लगी हुई शराब दुकानों को हटाएं तथा स्वस्थ वातावरण निर्मित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोलीकांड के आरोपी के मकान पर चली जेसीबी, पिता ने कहा मकान मेरा था

Tue Mar 29 , 2022
मल्हार रोड पर पुलिस व निगम के अमले ने की संयुक्त कार्रवाई देवास, अग्निपथ। गोलीकांड के मामले में आरोपी एक बदमाश के मल्हार कॉलोनी स्थित मकान पर पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से आरोपी का मकान जमींदोज कर दिया गया। इस बीच आरोपी के पिता […]