कस्तूरी बाग में 3 सूने मकानों पर चोरों का धावा

Tala toda

उज्जैन, अग्निपथ। चोरों ने मंगलवार-बुधवार रात तीन सूने मकानों पर धावा बोला। कीमती सामान नहीं मिलने पर चोर घरेलू सामान ही चुराकर ले गये। सुबह पुलिस वारदात का पता चलने पर सुराग तलाशने पहुंची थी।

एमआर-5 मार्ग पर बनी कस्तूरी बाग कालोनी में चोरों ने सबसे पहले राकेश पिता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के मकान पर धावा बोला। राकेश परिवार के साथ शादी में शामिल होने बाहर गया हुआ था। ताला तोडऩे के बाद चारों ने घर में कीमती सामान नहीं मिलने पर कूलर, मिक्सर, गैस चूल्हा, टंकी और बर्तन चोरी कर लिये। सुबह राकेश लौटकर आया तो मकान का ताला टूटा मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

चिमनगंज पुलिस जांच के लिये पहुंची तो सामने आया कि चारों ने कालोनी में रहने वाले 2 सूने मकानों के भी ताले तोड़े है। तीन मकानों में चोरी होना सामने आने के बाद जांच के लिये फिगरप्रिंट टीम, खोजी डॉग को बुलाया गया। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। जिन दो ओर मकानों में चोरी होना सामने आया है, उनका कुछ दिन पहले ही उद्घाटन हुआ था। परिवार यहां रहने नही आया था, जिसके चलते यहां भी चोरों को कुछ खास हाथ नहीं लग पाया और कूलर-पंखे चोरी कर लिये।

वाहन लेकर आने की संभावना

तीन मकानों में चोरी और घरेलू सामान ले जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आशंका जताई कि बदमाश वाहन लेकर आये थे, जिसमें सामान भरकर ले गये है। वारदात स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, पुलिस क्षेत्र में आने जाने वाले मार्गाे के कैमरे खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि चोरों ने सोमवार-मंगलवार रात अंजुश्री कालोननी मक्सीरोड पर भी सूने मकानों के ताले तोड़े थे, लेकिन वहां कुछ हाथ नहीं लग पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निगम परिसर के पूल में डूबा 15 साल का बच्चा

Wed May 11 , 2022
घटना के बाद पूल पर कर दी गई तालाबंदी, बाहर इंतजार करते रहे लोग उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम परिसर में बने स्वीमिंग पूल में बुधवार की शाम 15 साल उम्र के एक बालक की डूबने से मौत हो गई है। इस हादसे के बाद स्वीमिंग पूल पर तालाबंदी कर दी […]
डूबा