कांग्रेसियों ने पहनाई मोटरसाइकिल को माला

महंगाई पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

उज्जैन, अग्निपथ। बढ़ती महंगाई को लेकर गुरूवार को शहर कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कंठाल चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने गैस की टंकी और मोटरसाइकिल पर फूल मालाएं चढ़ाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ पूरे देश में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। आलाकमान के आवाहन पर उज्जैन में भी कंठाल चौराहे पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रसोई गैस की टंकी एवं मोटरसाइकिल पर माला पहनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कैलाश बिसेन, जितेंद्र गोयल, भरत शंकर जोशी, बबलू खींची, दीपेश जैन, अजय राठौड़, पुरुषोत्तम कहार, रवि यादव, सुनील जैन, अर्जुन मालवीय, आशीष सोनी, छोटेलाल मंडलोई, शिव लश्करी, सुनील गुप्ता, अंजू जाटवा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रॉकस्टार नील के ‘लाल झूलेलाल’ ने मचाई धूम

Thu Mar 31 , 2022
जय झूलेलाल के उद्घोष के साथ तीन दिवसीय चेटीचंड महापर्व की शुरुआत उज्जैन, अग्निपथ। एक ओर भव्य आतिशबाजी दूसरी ओर भगवान झूलेलाल के समक्ष दीप प्रज्जवलन और लाल झूलेलाल का उद्घोष करते हजारों समाजजन …। कुछ ऐसा ही नजारा संतराम सिंधी कॉलोनी में आयोजित भजन संध्या के दौरान दिखाई दे […]