कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का किसानों ने फूंकापुतला

उज्जैन। सिकंदरी, गोठड़ा, जीवनखेड़ी, सांवराखेड़ी, दाउदखेड़ी के किसानों ने शनिवार को कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का पुतला दहन किया। आक्रोशित किसानों ने जीतू पटवारी मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही कहा कि जीतू पटवारी ने खुद के बिजलपुर गांव के आसपास कॉलोनियां बसा रखी है, जमीन का आवासीय भूमि में उपयोग किया। पटवारी को कोई हक नहीं कि उज्जैन की जनता और किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करें।

किसानों ने कहा जीतू पटवारी यहां आकर देखें। यहां छोटे कास्तकार है, ये नहीं चाहते हैं कि उनकी भूमि सिंहस्थ क्षेत्र में अधिग्रहित करें। यह आवासीय रहेगी तो विकास होगा, रोजगार बढ़ेगा। यहां सोयाबीन होती नहीं, गेहूं 4 क्विंटल बीघा निकला, ऐसे में जीतू पटवारी किसान विरोधी क्यों हो रहे हैं। जीतू पटवारी कहते हैं सिंहस्थ क्षेत्र विकसित हो, इस पर किसानों ने पूछा कांग्रेस कब से आस्थावान हो गई, ये वही कांग्रेस है जिन्होंने दूरदर्शन से सत्यमेव जयते हटा दिया था, कांग्रेस केवल राजनीति कर रही है, इसकी धर्म में आस्था नहीं है।

वीरेंद्र आंजना जमालपुरा, संजय सिंह सरपंच, संजय पटेल सिकंद्री, महेश पटेल, नरेंद्र माली, कमल माली,अर्जुन माली, राहुल सिकंदरी, नरेंद्र पोरवाल सहित बड़ी संख्या में मौजूद किसानां ने कहा जीतू पटवारी इंदौर से आकर उज्जैन में राजनीति कर रहे, किसानों पर अन्याय की बात कह रहे हैं, हम उनकी सारी बातों का पुरजोर विरोध करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंडरग्राउंड लाइन में छेद कर चुराया हजारों लीटर डीजल

Sat Mar 27 , 2021
मशीनों की मदद से 6 दिन में लगाया चैनल का पता उज्जैन, अग्निपथ। भारत पेट्रोलियम की अंडरग्राउंड पाइप लाइन में छेद कर अज्ञात लोगों ने 2 दिनों में हजारों लीटर डीजल चुरा लिया। सप्लाय रुकने पर एरिया मैनेजर ने मामले का पता लगाया गया और थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत […]