लॉकडाउन में काम नहीं मिला इसलिए मर रहा हूं लिखकर, इंदौर के युवक ने क्षिप्रा नदी में कूदकर जान दी

डूबा

जेब से मिले दस्तावेज से हुई शिनाख्त, विजयनगर थाने में दर्ज गुमशुदगी

उज्जैन,अग्निपथ। इंदौर से लापता युवक ने लॉकडाउन में बेरोजगार होने पर क्षिप्रा नदी में कूदकर जान दे दी। रविवार सुबह मिले शव की तलाशी में सुसाईड नोट व दस्तावेजों से शिनाख्त के साथ ही आत्महत्या की वजह का पता चला है। नागझिरी पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

एएसआई सलीम खान के मुताबिक रविवार सुबह शक्करवासा में छोटी पुलिया के पास क्षिप्रा नदी में एक युवक की लाश मिली। शव की जेब से पॉलीथिन में पर्स मिला, जिसमें मिले दस्तावेज से पता चला मृतक इंदौर स्थित राजनगर भमोरी निवासी विजय पिता रमेश चंद्र जगताप जाति मराठा (23) है। उसके पास से सुसाईड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें लिखा था कि मैं घर वालों के लिए कुछ नहीं कर पाया, लॉकडाउन की वजह से काम धंधा भी नहीं मिल रहा है इसलिए बेरोजगारी की वजह से मर रहा हूं।

शिनाख्ती के आधार पर इंदौर के विजय नगर थाने बात की। मालूम पड़ा विजय 11 जून से घर से लापता है। उसके परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कर रखी है। जानकारी के बाद शव पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाकर परिजनों तक पहुंच गए।

वाट्सअप से जानकारी

इधर विजय के परिजन उसे तलाशते हुए सुबह नदी पर पहुंचे थे, लेकिन पता नहीं चलनेे पर अन्य जगह खोजने चले गए। इसी दौरान पुलिस ने उसका फोटो व मौत की सूचना वाट्सअप ग्रुपों पर वायरल कर दी। इससे पता चलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और विजय की पुष्टि की। बताया कि विजय के पास कोई काम नहीं था। इसलिए उसका विवाह नहीं हो रहा था। लेकिन ऐसी स्थिति नहीं थी कि आत्महत्या कर ले। मामले में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जामुन खाने पेड़ पर चढ़े तो इंजीनियर का सूना घर देख चोरी कर ली, दोनों गिरफ्तार

Sun Jun 13 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। रेलवे इंजीनियर के घर करीब एक माह पहले हुई चोरी के मामले में नीलगंगा पुलिस ने रविवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जामुन खाने पेड़ पर चढ़े थे और सूना घर देख वारदात कर दी थी। पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरे को भी पकडक़र जेल भेजा […]
chori bag