कार्यशाला में बताई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की रणनीति

विक्रम बीवी के रसायन एवं जैव रसायन अध्ययन शाला में हुआ राष्ट्रीय आयोजन

उज्जैन। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए जरूरी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (NET, SET, GATE) की तैयारी के लिए किस तरह रणनीति बनाई जाए इस पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन विक्रम विश्वविद्यालय की रसायन एवं जैव रसायन अध्ययनशाला में 24 एवं 25 फरवरी को किया गया। विभिन्न विषय विशेषज्ञों और विद्वानों ने इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला के संयोजक व अध्ययन शाला अध्यक्ष और आचार्य डॉक्टर उमा शर्मा ने बताया की विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अखिलेश कुमार पांडे के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय परीक्षाओं में सफलता की रणनीति एवं प्लानिंग से प्रतिभागियों को अवगत कराना रहा। इसमें मध्यप्रदेश में असिटेंट प्रोफेसर की भर्तीयों को ध्यान में रखा गया।

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. बालकृष्ण शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि यह नवाचार आगामी परीक्षाओं एवं रोजगार के लिए प्रतियोगियों को तैयार करने में अद्वितीय भूमिका निभाने का माध्यम होगा।

डॉ स्वाति दुबे, अध्यक्ष भौतिकी अध्ययनशाला ने छात्रों मे सफलता के लिए किन गुणों का होना आवश्यक है के संबंध में प्रकाश डाला।

प्रथम अकादमिक सत्र में सीकर राजस्थान से पधारे डॉ. एक. के. वर्मा, जो 44 बार CSIR NET परीक्षा उत्तीर्ण कर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में स्थान बना चुके है, ने विषयज्ञान के साथ मानसिक तैयारी की रणनीति को साझा किया।

अन्य वक्ता वीरेंद्रसिंह एवं श्रुति जैन ने स्पेक्ट्रोस्कोपी एवं अकार्बनिक रसायन की बारिकीयाँ बताई । कार्यशाल में 45 प्रतिभागी देशभर से शामिल हुए।

उद्घाटन सत्र में कार्यशाला की रूपरेखा रसायन एवं जीव विज्ञान रसायन के आचार्य डॉक्टर उमा शर्मा ने प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में 1 लाख लोगों को मिलेगी नौकरियां

Wed Mar 1 , 2023
प्रदेश सरकार ने विधानसभा में पेश किया 3.14 लाख करोड़ रुपए का बजट उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने बुधवार को ने वित्तीय वर्ष के लिए प्रदेश का 3.14 लाख करोड़ रुपए का बजट विधानसभा में पेश किया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में सरकार ने युवाओं को एक लाख […]